बीकानेर में मोदी का विरोध : मंत्री कल्ला, पूर्व मंत्री बेनीवाल सहित कांग्रेसजनों ने कचहरी में किया सदबुद्धि यज्ञ

आरएनई, बीकानेर।

भाजपा जहां ज़ोर शोर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में जुटी है वहीं कांग्रेस ने मोदी की नीतियों का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री बी डी कल्ला और पूर्वा मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल भी शामिल रहे हैं।

बी ब्लॉक पश्चिम विधानसभा कांग्रेस ने कचहरी परिसर में सद्बुद्धि यज्ञ किया। बी ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री पूरा भारत घूम रहे हैं। विदेश घूम रहे हैं, मणिपुर जल रहा है, बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं। दलितों पर पेशाब हो रहा है, पर प्रधानमंत्री जी मौन है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने बताया राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने सदबुद्धि यज्ञ में आहुति देकर कहा कि भारत के केंद्र में बैठी भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है मोदी जी छोटी काशी में आये है तो हो सकता उनको सदबुद्धि आ जाये। राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा यह सरकार अदानी और अंबानी की है। गरीब लोगों को सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। महंगाई आज चरम सीमा पर है। कांग्रेस सदबुद्धि यज्ञ कर अपना विरोध जता रही है।

प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ए ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागोरी, पार्षद यूनिस अली, आशीष बैरवा प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, यूथ कांग्रेस के महासचिव फरमान अली, पूर्व पार्षद हजारीमल देवड़ा, पूर्व पार्षद हरिशंकर नायक, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बाबूराम नायक, किशन कल्ला, यूथ अध्यक्ष महिला प्रदेश सचिव, मुमताज बानो, एसटी सेल के अध्यक्ष गोरधनलाल मीणा, आईटी सेल के जयदीप सिंह जावा, बलराज नायक, देवेंद्र कुमार सोनी, चित्रेश गहलोत, चंद्रकांत व्यास, विजय खत्री, हंसराज बिश्नोई, पूसाराम गोदारा, जितेंद्र नायक, मगन महाराज, अकबर जोया, दुर्गादत्त गहलोत, जीनेश कोचर, वैभव मेहनोत, मुमताज शेख, सीता रामावत, बलराज नायक, अनार दिल गौरी, ओम प्रकाश सोनी, दिनेश कोचर, गुलाब सोनी, भरत शर्मा, सुमित जोशी, रमेश नायक, बरकत भाई, मोहब्बत भाई, सलीम भाई, सेवादल के लालचंद गहलोत, एजाज पठान, उमेश पुरोहित आदि ने सदबुद्धि यज्ञ में आहुति देकर अपना विरोध दर्ज कराया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129