वसुंधरा राजे से मिले पूर्व जिलाध्यक्ष आचार्य

आरएनई, बीकानेर।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने आज सुबह लालगढ़ पैलेस में पूर्व सीएम व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे से मुलाकात की। राजे ने उनसे आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर फीडबैक लिया। आचार्य ने उनको संभाग की सभी सीटों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। राजे ने उनसे बीकानेर जिले व संभाग की विभिन्न समस्याओं के बारे में भी जाना। पूर्व सीएम ने अब हर भाजपा कार्यकर्ता को चुनाव के लिए सीधे जनता के बीच जाने की बात कही। जनता तक केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं को जनता तक ले जाने और उसका लाभ उन्हें दिलवाने का निर्देश भी राजे ने आचार्य को दिया। विभिन्न सांगठनिक मुद्दों पर दोनों के मध्य बात हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129