80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले, दो साल में सरकारी सेवा में चयनित विप्र प्रतिभाओं का होगा सम्मान 

आरएनई,बीकानेर।  लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवम चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा समागम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मेधावी प्रतिभाओं को विप्र गौरव अवार्ड 2023 से पुरस्कृत किया जाएगा। अवॉर्ड के लिए बोथरा कोम्पलेक्स स्थित प्रदेश कार्यलय में 15 तारीख तक दोपहर एक बजे से चार बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

विप्र युवा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर (संगठन) महामंत्री अरुण कल्ला ने बताया कि 23 तारीख  को विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ बीकानेर द्वारा 23 तारीख को प्रस्तावित विप्र युवा समागम में सत्र 2022-23  में 80% से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं गत दो सालों में सरकारी सेवा में चयनित विप्र प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। विप्र गौरव अवार्ड समारोह मे रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बोथरा कॉम्पलेक्स स्थित प्रदेश कार्यलय, नत्थूसर गेट स्थित मेहाई मेडिकल, पारीक चौक स्थित सांवलसा घी भंडार, नोखा रोड़ स्थित गायत्री ओटो मोबाइल्स शॉप पर आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

आज की बैठक में राजू पारीक, गोपालकृष्ण व्यास,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रकाश उपाध्याय, उपाध्यक्ष पंकज पीपलवा, गोपालकृष्ण ओझा,पवन व्यास,रवि कलवानी, सचिव विजय नारायण तिवाड़ी, श्यामसुंदर जोशी,गोकुल व्यास,गौरव रांकावत जस्सी,विजय ओझा, आईटी प्रभारी मंथन पारीक, बटुक जोशी,युवराज व्यास, मार्गदर्शक मंडल सदस्य भुवनेश पुरोहित,पुखराज उपाध्याय,कपिल बेहड, सुभाष पुरोहित,दिनेश ओझा इत्यादि सदस्यों को अलग -अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129