इंतेहा हो गई इंतजार की : रोडवेज से रिटायर्ड हुए बीता डेढ साल, नहीं मिला हक का पैसा…

बीकानेर आगार में कइयों को नहीं हुआ बकाया का भुगतान

आरएनई बीकानेर।
रोडवेज में 34 साल तक ईमानदारी सूं और पूरी निष्ठा सूं नौकरी करी। “पण क्या फायदो हुयो, आज तक म्हारे हक रा पिसा तो दिया ही कौनी…यह दर्द है राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम बीकानेर आगार से सेवानिवृत चालक बजरंग सिंह राजपुरोहित का, जो वर्ष 2021 में सेवानिवृत हो गए थे। यह दर्द एक बजरंग सिंह का नहीं, प्रदेश में ऐसे सैकड़ों कर्मचारी है। जिन्हें अपने हक के पैसों का इंतजाार है। कइयों के दो साल, तो कुछ ऐसे जिनको सेवानिवृत हुए डेढ़ साल बीते चुके है। समय समय पर श्रमिक संगठनो के पदाधिकारी अपना विरोध भी जता चुके है। इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। बकाया पैसों की मांग को लेकर चक्कर कट रहे हैं। इसमें अवकाश, उपस्थिति (आडीआर) सहित अन्य परिलाभों का भुगतान बकाया पड़ा है। बातचीत में हालात से खफा होते हुए बजरंग सिंह बताते है कि यदि समय पर पैसा मिल गया होता, तो वो भी ओर लोगों की तरह अपना खुद का मकान बना सकते थे। सेवानिवृत हुआ तो यह सोचा था कि जो पैसा मिलेगा उससे नया आशियाना बनाएंगे, मगर यह तो सपना ही रह गया।

10 से 15 लाख रुपए बकाया…

उदाहरण के तौर पर एक-एक कर्मचारी का औसतन 10 से 15 लाख रुपए बकाया पड़े है। उदाहरण के तौर पर एक.एक कर्मचारी का औसतन 10 से 15 लाख रुपए बकाया पड़े है। लगातार ऑफिस के चक्कर काट रहे है। इसके बाद भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। एक सेवानिवृत कर्मचारी ने बताया कि कोई भी जिम्मेवार अधिकारी नहीं है, जो यह बता सके कि आखिर यह बकाया पैसा कब हमे मिल पाएगा।

क्या कहते है श्रमिक नेता…
श्रमिक नेता गिरधारीलाल ने बताया कि यह सही है कि लाखों रुपए कर्मचारियों के बकाया पड़े है। बीकानेर आगार की बात करें तो यहां बीते डेढ़ साल में 40 से 45 कर्मचारी रिटायर्ड हुए है। लेकिन उनके हक के पैसों को लेकर कोई निवारण नहीं हुआ। प्रदेश में ऐसे सैकड़ों मामले है जो पेडिंग पड़े है। यह बकाया राशि करोड का आंकड़ा भी पार कर गई है। सरकार जब तक रोडवेज को अनुदान नहीं देगी, तब तक कर्मचारियों के हक का पैसा नहीं मिल सकता।

आगे क्या होगा…
रोडवेज से सेवानिवृत हो चुके कर्मचासरियों के संयुक्त मोर्चा आंदोलन की रणनीति बना रहा है। संगठन के पदाधिकारियों को कहना है कि सरकार को हमारी बात सुननी ही पड़ेगी। नहीं तो आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129