बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष पद चुनाव में 3 प्रत्याशी आजमाएंगे भाग्य

आरएनई, बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल प्रबंधकारिणी समिति 2023 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने हेतु 8 नामांकन प्राप्त किये गए थे। आज नामांकन वापसी पश्चात 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद हेतु अपना भाग्य आजमाएंगे। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल प्रबंधकारिणी समिति चुनाव 2023 में नाम वापसी पश्चात मनमोहन कल्याणी, प्रकाश ओझा एवं रवि पुरोहित के मध्य अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। चुनाव 16 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होंगे। चुनाव कार्यालय व्यापार उद्योग मंडल भवन ग्राऊंड फ्लोर मोर्डन मार्केट, बीकानेर रहेगा। सभी मतदाताओं को मतदान के लिए आधार कार्ड फ़ोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा। इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी वाई के शर्मा योगी, विनोद जोशी आदि उपस्थित हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129