दलितों व महिलाओं पर हो रहे अपराध को लेकर भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा व महिला मोर्चा ने कलेक्टर को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

आरएनई, बीकानेर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा  व महिला मोर्चा बीकानेर के पदाधिकारियो ने प्रदेश में दलितों व महिलाओं पर हो रहे जघन्य अपराध व अत्याचार जैसी घटनाओं के सम्बन्ध में राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर बीकानेर को ज्ञापन सौपा| ज्ञापन में बताया गया की पिछले साढ़े चार वर्ष के दौरान कांग्रेस सरकार के शासनकाल में राजस्थान प्रदेश में दलितों व दलित महिलाओं के साथ अत्याचार और दुष्कर्म जैसी घटनाओं में राजस्थान प्रथम स्थान पर है। थानागाजी करौली जिले के हिंडौन कस्बे में दलित समाज की 18 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद तेजाब से जलाकर गोली मारकर युवती के  शव को कुए डालने का जघन्य अपराध ।

भरतपुर जिले के रूपवास तहसील के गांव नौहरदा में नंगु वाल्मीकि की 13 जुलाई की रात को सोते समय धारदार हथियार से काटकर हत्या कर देना बेहद दुखद घटना है | प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनों-दिन बिगड़ती देख जनता का राजस्थान सरकार से विश्वास खत्म हो गया हैं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा व महिला मोर्चा बीकानेर आपसे आग्रह करता है की राजस्थान में जंगलराज व निक्कमी सरकार को तुरंत बर्खास्त करे और घटना के दोषियों को शीघ्र कठोर से कठोर दण्ड दिलवाए |


ज्ञापन देने वालों में सोहनलाल चांवरिया जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, सुमन छाजेड़ जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, खेमेन्द्र जीनगर जिला उपाध्यक्ष, सविता नाहटा जिला महामन्त्री महिला मोर्चा, मधुरिमा सिंह, भारती अरोड़ा जिला उपाध्यक्ष, प्रकाशचन्द्र जिला मंत्री, प्रहलाद धोबी मंडल अध्यक्ष, सुमन जैन मंडल अध्यक्ष, भगवती स्वामी मंडल अध्यक्ष, किला राम मंडल अध्यक्ष, राधा खत्री मंडल अध्यक्ष जूनागढ़ इत्यादि कार्यकर्ता शामिल थे |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129