आज का पंचांग एवं राशिफल

आरएनई, बीकानेर।

आज का पंचांग

दिनांक :- 16/07/2023

सम्वत् :- 2080

मास :- मास श्रावण कृष्ण।

तिथि :- चतुर्दशी रात्रि 10:08 बजे तक तत्पश्चात अमावस्या।

वार :- रविवार।

दिशा शूल: पश्चिम दिशा में।

चन्द्रमा : आज पुरे दिन मिथुन राशि का चन्द्रमा रहेगा।

आज के त्योहार एवं व्रत: प्रदोष व्रत ,राहू काल शाम में 05:52 से रात्रि 07:35 बजे तक

नक्षत्र :- आर्द्रा रात 02:39 बजे तक तत्पश्चात पुनर्वसु।

योग :- ध्रुव प्रातः 08:33 बजे तक तत्पश्चात व्याघात।

करण :-विष्टि प्रातः में 09:17 बजे तक तत्पश्चात शकुनि।

सूर्योदय :- प्रातः 05:50 बजे।

सूर्यास्त :- शाम 07:35 बजे।

(पंचांग की गणना व सूर्योदय और सूर्यास्त बीकानेर शहर के अक्षांश और रेखांश के मान पर दी गई है)

दिन का चौघड़िया :

उद्वेग: 05:54 AM – 07:36 AM

चर: 07:36 AM – 09:18 AM

लाभ: 09:18 AM – 11:00 AM

अमृत: 10:59 AM -12:42 PM

काल: 12:42 PM – 02:24 PM

शुभ: 02:24 PM – 04:06 PM

रोग: 04:06 PM – 05:48 PM

उद्वेग: 05:48 PM – 07:30 PM

रात का चौघड़िया :

शुभ: 07:30 PM – 08:48 PM

अमृत: 08:49 PM – 10:06 PM

चर: 10:07 PM – 11:24 PM

रोग: 11:24 PM – 12:42 AM (16 जुलाई, 2023)

काल: 12:42 AM – 02:00 AM (16 जुलाई, 2023)

लाभ: 02:00 AM – 03:19 AM (16 जुलाई, 2023)

उद्वेग: 03:18 AM – 04:37 AM  (16 जुलाई, 2023)

शुभ: 04:36 AM – 05:55 AM (16 जुलाई, 2023)

राशिफल

मेष :- आपको मानसिक परेशानी रह सकती है। भाग्य में बहुत रूकावटे आ रही है संभल कर रहे। व्यापार या नौकरी में किसी विशेष कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। संतान के लिए शुभ समय है।

वृषभ :- किसी अपने के सहयोग की अपेक्षा आपको धोखा मिलने की सम्भावना बनी रह सकती है। आप किसी दूसरों के कार्य में पंचायती करने की आदत को छोड़ देवे अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

मिथुन :- वगुस्से पर नियंत्रण रखे। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। पत्नी से विवाद करने से बचें। संतान से सम्बंधित परेशानी से आपको तकलीफ रहेगी। अचानक राजयोग बन रहा है बड़ा प्रमोशन मिल सकता है।

कर्क :- दूसरों के सहयोग करने के बावजूद आपको यश की जगह बदनामी का सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक धन खर्च होने की सम्भावना रह सकती है। काम मे बाधा आ सकती है।

सिंह :- विआय से अधिक खर्च के कारण आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कार्य में रूकावटो के बिना पूर्ण होने की सम्भावना नहीं है।

कन्या :-विदेश से सम्बंधित व्यापार करने का या विदेश जाने का संयोग बन सकता है। बाहर से काम करने से आपका काम बढ़ सकता है। खाने पीने का विशेष ध्यान रखे आपको गैस की समस्या से परेशानी रह सकती है।

तुला :- कार्य शैली में परिवर्तन करने से आप अपने कार्य को बहुत आगे ले जा सकते है | आपको अचानक आर्थिक लाभ हो सकते है मेहनत करें | संतान को हानि हो सकती है।

वृश्चिक :- पेट सम्बंधित समस्या रह सकती है। आपके कार्य होने में बाधा आ सकती है। कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। आपके शत्रु आपके कार्य में बाधा बन सकते है।

धनु :-पति पत्नी के बीच विवाद हो सकता है ध्यान रखें। संतान सम्बंधित शुभ समाचार मिल सकता है। शेयर बाजार से आज आपको अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है।

मकर :- ऋण से परेशानी रह सकती है। साझेदारी में विवाद होने की सम्भावना बन सकती है। वाहन में खराबी के चलते परेशानी बनी रह सकती है। जमीन सम्बंधित कार्य होने की सम्भावना बन सकती है।

कुम्भ :- ऋण की परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। नये काम कर लिए सम्पर्क हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है आप मेहनत करिये बहुत अच्छा परिणाम मिल सकता है।

मीन :-आपको किराये का मकान लेने की सम्भावना बना रहे है वह जल्दी हो जायेगा। माता जी के लिए समय अच्छा नहीं है। दाँत या आँख में परेशानी रह सकती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129