केतली को कैनवास बना 90 चित्रकारों ने उकेरी भावनाएं-डॉ. बी डी कल्ला ने किया उद्घाटन

आरएनई, बीकानेर, अन्तर्राष्ट्रीय रंग मल्हार का 14वां  संस्करण रविवार को सादुल स्पोर्ट्स स्कूल सभागार में आयोजित हुआ। इसमें अनेक चित्रकारों ने केतली पर चित्रों के रूप में अपनी भावनाएं उकेरी। इसका उद्घाटन कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने किया।
मानसून में होने वाला यह आयोजन भारत सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन माध्य्म से आयोजित हुआ। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि कला, साहित्य और संस्कृति के बिना मनुष्य पशुतुल्य होता है। उन्होंने राग मल्हार की विशेषता बताते हुए कहा कि जिस प्रकार रागों से वर्षा का आह्वान किया जाता है, उसी प्रकार रंगों से अच्छी बारिश की कामना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि युवाओं का ऐसे आयोजन में भाग लेना अच्छे संकेत हैं।
कार्यक्रम संयोजक सुनील दत्त रंगा ने बताया कि कार्यशाला में लगभग 90 कलाकारों ने चाय की केतली पर अपनी भावनाएं उकेरी। उन्होंने बताया कि रंग मल्हार अंतरराष्ट्रीय चित्रकार विद्यासागर उपाध्याय की प्रेरणा से 2009 में जयपुर से शुरू हुआ।  पिछले 13 वर्षों में अलग-अलग माध्यमों पर कलाकारों द्वारा मास्क, पंखी, झंडे, टी शर्ट, बेग, छाता, साइकिल, लालटेन आदि पर चित्र उकेरे गए हैं। इस बार चाय की केतली माध्यम रूप में रखी गई। आयोजन धोरा अंतरराष्ट्रीय कलाकार समूह, भोज कला प्रन्यास एवं रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के तत्वावधान में हुआ।
इस दौरान बीकानेर के कला संकाय विद्यालयों एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल के डीईजी राहुल श्रीवास्तव, शिक्षा निदेशालय की अतिरिक्त निदेशक रचना भाटिया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, भोज कला प्रन्यास के अध्यक्ष मनोज सोलंकी, स्कूल प्राचार्य अजयपाल सिंह शेखावत, वरिष्ठ कलाकार शिव श्रीमाली, राजकुमार पुरोहित, योगेंद्र पुरोहित, जसकरण सिंह, युवा चित्रकार उम्मेद सिंह, पी राज,  पवन पंवार, यश, मूल चंद मथेरान, अशोक व्यास खेलकूद प्रभारी आदि उपस्थित थे।  डॉ विद्यासागर उपाध्याय ने दूरभाष के माध्य्म से आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा के किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129