आस्था : धरणीधर महादेव कल महाकाल का रूप धरेंगे, भस्म आरती होगी, सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में पूजा-अर्चना का दौर चलेगा

आरएनई, बीकानेर। सावन का तीसरा सोमवार कल है। शिवालयों में  विशेष श्रृंगार पूजन किया जाएगा। सुबह से मंदिरों मे दर्शनार्थियों का तांता रहेगा। आस्थावान लोग भगवान शंकर को अभिषेक पूजन कर रिझाएंगे। शहर के शिव मंदिरों में विशेष पूजन-श्रृंगार के आयोजन होंगे। भक्ति जागरण होंगे।

धरणीधर में भस्म आरती के दर्शन…

धरणीधर महादेव मंदिर में सोमवार पर विशेष रूप से भस्म आरती की जाएगी। अभिषेक पूजन होगा। भगवान शंकर का 100 किलो दूध, दही, घी और शहद से अभिषेक किया जाएगा। पुजारी ओम प्रकाश शर्मा वेद मंत्रो से पूजन करेंगे। धरणीधर श्रृंगार कमेटी के अध्यक्ष रवीन्द्र आचार्य ने बताया कि भस्म आरती बीते पांच साल से की जा रही है। आरती से पहले मां पार्वती और भगवान शिव का पूजन किया जाएगा। कमेटी के कोषाध्यक्ष अभिषेक आचार्य ने बताया कि दुग्धाभिषेक के बाद भस्म आरती होगी। कमेटी के सदस्य शुभम आचार्य, विशाल शर्मा, लालू शर्मा, दिनेश निशांत, विसू, बाबूलाल, रुद्र विष्णु सहित कार्यकर्ता भागीदारी निभा रहे हैं।

इन मंदिरों मे भी रहेगी धूम…

सावन के सोमवार पर शहर शिवालयों में पूजन-अभिषेक की धूम रहेगी। इस मौके पर लालगढ क्षेत्र में स्थित प्राचीन मार्कण्डेश्वर महादेव, शिवबाडी  के लालेश्वर, देवीकुंड सागर, श्रीरामसर रोड स्थित अमरेश्वर, काशीविश्वनाथ, आचार्य बागेची केे जबरेश्वर, जस्सूसर गेट बाहर स्थित रंगोलाई के रामेश्वर नाथ, ब्रह्मसागर, जस्सोलाई स्थित जनेश्वर महादेव, पतालेश्वर महादेव, भूतनराथ सहित शिव मंदिरों विशेष पूजन श्रृंगार किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129