तीन सालों के साहित्य पुरस्कार एक साथ घोषित: गोविंद माथुर, आरडी सैनी, पद्मजा शर्मा को मीरा पुरस्कार

बीकानेर के गुलाम मोहियुद्दीन, जितेन्द्र सोनी को सुधीन्द्र पुरस्कार से नवाजा

आरएनई, स्टेट ब्यूरो।

राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर ने वर्ष 19-20 से 21-22 तक तीन वर्षों के पुरस्कार एक साथ घोषित किए हैं। ऐसे में हर वर्ष के आठ के लिहाज से 24 साहित्यकारों की कृतियां किसी न किसी पुरस्कार के लिए चयनित हुई हैं। इनमें से सर्वोच्च मीरा पुरस्कार गोविंद माथुर, आर.डी.सैनी और पद्मजा शर्मा को दिया जाएगा। बीकानेर शायर गुलाम मोहियुद्दीन माहिर और संभाग के ही डा. जितेन्द्र कुमार सोनी को सुधीन्द्र पुरस्कार घोषित किए गए हैं।

जानिये वे 24 नाम जिन्हें अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है:
मीरा पुरस्कार: गोविंद माथुर, आर.डी.सैनी, पद्मजा शर्मा।
सुधीन्द्र पुरस्कार: भानु भारवि, गुलाम मोहियूद्दीन ‘माहिर’, जितेन्द्र कुमार सोनी।
रांगेय-राघव पुरस्कार: संदीप मील, रीना मैनारिया, दिनेश पंचाल।
देवराज उपाध्याय पुरस्कार: सदाशिव श्रोत्रिय, माधव नागदा, दिनेश कुमार माली,
कन्हैयालाल सहल पुरस्कार: ओम नागर, उमा, विमला भंडारी।
देवीलाल सामर पुरस्कार: अशोक राही, राजकुमार इंद्रेश, प्रबोध कुमार गोविल।
शंभुदयाल सक्सेना पुरस्कार: पंकज वीरवाल किशोर, पूरन सरमा, सत्यनारायण सत्य।
सुमनेश जोशी पुरस्कार: माधव राठौड़, बृजेश माथुर, अश्विनी त्रिपाठी।

माहिर-जितेन्द्र को पुरस्कार पर बीकानेर में खुशी:
‘आतशे-कल्बो-जिगर‘ काव्य कृति पर बीकानेर संभाग के वरिष्ठ शायर गुलाम मोहियुद्दीन माहिर को तथा ‘रेगमाल‘ कविता संग्रह पर साहित्यकार व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को सुधींद्र पुरस्कार मिलने पर साहित्यकारों, साहित्यप्रेमियों और प्रशंसकों ने खुशी जताई है। तीन दिन पहले ही साहित्यकार डॉ. सोनी को उनकी राजस्थानी कृति ‘भरख़मा‘ के लिए ‘सांवर दइया कथा सम्मान‘ दिए जाने की घोषणा भी की गई है।

साहित्यकार डॉ जितेंद्र कुमार सोनी व शायर गुलाम मोहियुद्दीन माहिर को सुधींद्र पुरस्कार मिलने की घोषणा पर राजेन्द्र जोशी, हरीश बी शर्मा, संजय आचार्य वरुण, एडवोकेट रईस अहमद कादरी, शादत अली बुखारी, संजय जनागल, इरशाद अज़ीज़, अब्दुल सत्तार ‘कमल’,  इमरोज़ नदीम, अरमान नदीम, अयान माहिर, राना माहिर, शहाबुद्दीन, मोहम्मद अहमद, सुनील गज्जानी, कमल किशोर पारीक, जितेंद्र निर्मोही, चंद्र शेखर जोशी, नवनीत पाण्डे, नवदीप सिंह बैंस आदि ने बधाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129