मणिपुर हिंसा : कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाल कहा-महिलाओं की इज्जत लुट रही, प्रदेश जल रहा, केन्द्र मूक

आरएनई, बीकानेर।
मणिपुर में हो रही जातीय हिंसा और महिला उत्पीड़न के खिलाफ बीकानेर शहर-देहात कांग्रेस ने आज पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। गांधी पार्क से होते हुए हुए कांग्रेसे के कार्यकार्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। हाथों में मणिपुर हिंसा के खिलाफ लिखे नारों की तख्तियां लिए कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने केंद्र में बैठी भाजपा सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, प्रदेश महासचिव शिमला नायक, बिशना राम सियाग, यशपाल गहलोत,मांगीलाल गोदारा, उमा सुथार सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

मूकदर्शक बनी है केन्द्र सरकार: नायक
प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के समक्ष बातचीत में केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए शिमला नायक ने कहा कि बीते दो माह के अधिक समय से मणिपुर प्रदेश में जातीय हिंसा में बड़ी संख्या में लोग अपना जीवन और संपत्ति खो चुके हैं। मणिपुर में भाजपा की डबल इंजन सरकार है। लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार होने के बावजूद केंद्र व राज्य सरकार की अकर्मण्यता के कारण प्रदेश में आदिवासी महिला और अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार हो रहे हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलें रोज उजागर हो रहे है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री मूकदर्शक बने बैठे है। हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे है। नायक ने रोष जताते हुए कहा कि मणिपुर राज्य में हो रही हिंसा पर ना तो संसद में चर्चा की जा रही है ना ही जनता के सवालों का जवाब केंद्र सरकार के पास है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ आज कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129