अन्नकूट मनोरथ : अन्नकूट कोटिक भातन सौ, भोजन करत गोपाल…

बिस्सा चौक स्थित पुष्टिमार्गी वैष्णव द्वारिकाधीश मंदिर में हुआ अन्नकूट मनोरथ, दर्शनार्थियों का लगा तांता

आरएनई, बीकानेर।
अन्नकूट कोटिक भातन सौ, भोजन करत गोपाल।
जय-जय लाल गोवर्धनधारी, इंद्रमान भंग किनो... सरीखे पुष्टिमार्गी पदों के स्वर जब गुरुवार को बिस्सा चौक स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में कीर्तनकारों ने छेड़े तो ब्रजभूमि की फिजाएं माहौल में घुल गई। मानो गोकुल-मथुरा में ठाकुरजी की झांकी से साक्षातकार हो रहा हैं। अवसर था पुष्टिमार्गी वैष्णव मंदिर में अन्नकूट मनोरथ का। जहां पर द्वारिकाधीश परिवार की ओर से अन्नकूट मनोरथ का आयोजन रखा गया। ठाकुरजी की इस अलोकिक छवि के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। ठाकुरजी का श्रृंगार के बाद विभिन्न तरह के पकवानों और व्यंजनों का भोग लगाया गया। सुबह गोवर्धन पूजन हुआ। शाम सात बजे आरती होगी। दोपहर बाद तीन बजे अन्नकूट के दर्शन खोले गए। रात को महाप्रसाद का वितरण होगा। पुष्टिमार्गी प्राचीन मंदिर अन्नकूट मनोरथ को लेकर तैयारियां बीते कई दिनों से चल रही थी। आयोजन को लेकर पूरी गली में सजावट की गई। द्वारिकाधीश की हवेली को रंगीन रोशनियों से सजाया गया।

सुबह हुआ गोवर्धन पूजन
मदिर मुखिया के अनुसार सुबह 51 किलो पंचामृत से अभिषेक किया गया। पूजन के बाद पंचामृत प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजन किया गया। गोबर से प्रतीकात्मक रूप से गोवर्धन भगवान का स्वरूप बनाया गया। पूजन कर ठाकुर गोवर्धन के अलग.अलग तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया।


कीर्तन से बांधा समां
अन्नकूट मनोरथ में हवेली गायक पुष्टिमार्गी कीर्तनकार पंड़ित नारायण रंगा ने ठाकुरजी को कीर्तन सुनाकर रिझाया। रंगा ने अपनी शास्त्रीय गायिकी से ठाकुरजी के अलग.अलग कीर्तनों को साकार कर दिया। इसमें ठाकुरजी के भोग पाने, इंद्र के क्रोध और बाद में उसके मानभंग की विद्या को भी साकार समां बांध दिया।


यह रहे सक्रिय
अन्नकूट मनोरथ के मौके पर मंदिर में पंड़ित श्याम सुंदर व्यास, ब्रज मोहन, इ्रद्रादेवी, दुर्गादत्त, बल्लभ व्यास(पोला महाराज),श्रीनाथ, योगेश, मुन्ना महाराज, मुरली, बंशी, वेद व्यास, कुंज बिहारी, किशनलाल, गणेश, पूजा, माधव, अर्जुन, कानजी,मन्नू, नंदनी, गुनगुन सहिज द्वारिकाधीश परिवार के सदस्य सक्रिय रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129