दशमी दोपहर 02:51 बजे तक, दिशा शूल पश्चिम दिशा में, राहुकाल 11:02 से 12:43 तक

आरएनई,बीकानेर।

आज का पंचांग

दिनांक :- 28/07/2023

सम्वत् :- 2080

मास :- श्रावण शुक्ल ( अधिक मास प्रथम पक्ष )

तिथि :-दशमी दोपहर 02:51 बजे तक तत्पश्चात एकादशी।

वार: गुरुवार।

दिशा शूल: पश्चिम दिशा में।

चन्द्रमा: आज चन्द्रमा तुला राशि में दोपहर 05:28 रहेगा उसके बाद वृश्चिक राशि में रहेगा।

राहू काल: राहू काल दोपहर 11:02 से दोपहर 12:43 बजे तक।

नक्षत्र: अनुराधा रात्रि के 12:55 बजे तक तत्पश्चात ज्येष्ठा।

योग: शुक्ल दोपहर 11:57 बजे तक तत्पश्चात ब्रह्म।

करण: गर दोपहर 02:51 बजे तकतत्पश्चात वणिज।

सूर्योदय: प्रातः 05:57 बजे

सूर्यास्त: शाम 07:29 बजे।

(पंचांग की गणना व सूर्योदय और सूर्यास्त बीकानेर शहर के अक्षांश और रेखांश के मान पर दी गई है)

दिन का चौघड़िया : 

चर: 06:00 AM – 07:41 AM

लाभ: 07:41 AM – 09:22 AM

अमृत: 09:22 AM – 11:02 AM

काल: 11:02 AM – 12:43 PM

शुभ: 12:43 PM – 02:23 PM

रोग: 02:23 PM – 04:04 PM

उद्वेग: 04:04 PM – 05:44 PM

चर: 05:44 PM – 07:25 PM

रात का चौघड़िया :

रोग: 07:25 PM – 08:44 PM

काल: 08:44 PM – 10:04 PM

लाभ: 10:04 PM – 11:23 PM

उद्वेग: 11:23 PM – 12:43 AM (29 जुलाई, 2023)

शुभ: 12:43 AM – 02:02 AM (29 जुलाई, 2023)

अमृत: 02:00 AM – 03:22 AM (29 जुलाई, 2023)

चर : 03:22 AM – 04:41 AM (29 जुलाई, 2023)

रोग: 4:41 AM – 06:01 AM (29 जुलाई, 2023)

 

राशिफल

मेष :- आपको मानसिक परेशानी बनी रह सकती है। संतान सम्बंधित चिंता भी रह सकती है। साझेदारी से आपको नुकसान होने की सम्भावना है। आप वर्तमान में चल रही परेशानी से निडर होकर मुकाबला कर लेंगे।

वृषभ :- आपके शत्रु आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते है। आपके सहयोगी ही आपके शत्रु का कार्य कर सकते है। बिना मतलब किसी दूसरे के कार्य या उनके निजी जीवन में हस्तक्षेप ना करे मुसीबत आ सकती है।

मिथुन :- आपको परिवार से सम्बंधित चिंता को हटा देंगे। आपके भाग्य में बाधा आ रही है वह धीरे धीरे समाप्त होगी। आपके हर कार्य में बाधा आती रहेगी बिना रूकावट के कोई कार्य पूरा नहीं होगा।

कर्क :-आप अपने गुस्से के कारण आपका बना बनाया कार्य बिगाड़ लेंगे। आपको ईगो की समस्या रहेगी और आपको संतान सम्बंधित चिंता बनी रहेगी। आपके साथ आर्थिक धोखा धड़ी हो सकती है।

सिंह :- आपको बाहर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को बाहर पढ़ाई करने के जाने का अवसर मिल सकता है। आपको व्यापार को आगे बढ़ाने का अवसर है मेहनत करिये बस लाभ आपके सामने होगा।

कन्या :- आपके भाई या बहन से सम्बंधित कार्य होने को सम्भावना होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। संतान को धन लाभ या नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

तुला :- आपके हर कार्य में लोग बाधा उत्पन्न करेंगे। आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। भाई को आर्थिक लाभ हो सकता है।

वृश्चिक :- अपने नौकरी करने वाली संस्था में अपने बड़े अधिकारी से बहस ना करें। आपको अपने सन्मान की चिंता रहेगी। लम्बी दुरी की यात्रा करने से बचें। कफ और सर्दी की शिकायत रह सकती है।

धनु :- पानी से दूर रहे और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। आपको अपना कार्य करते हुए डर का माहौल बना रहेगा। खर्च अधिक होने से आपको मानसिक परेशानी बनी रह सकती है।

मकर :- आपको साझेदार से लाभ मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने से आपको बहुत ख़ुशी होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। बेवजह मानसिक चिंता बनी रहेगी।

कुम्भ :- बेकार के काम में ध्यान मत देवे। विवाद से बच कर रहे। व्यापार के लिए ऋण लेने का सोच रहे है तो अभी समय अच्छा नहीं है। किसी कार्य को करने से पहले योजना को किसी को ना बतावे।

मीन :- आपको धार्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। पेशाब में इन्फेक्शन होने की सम्भावना है ध्यान रखे। आपको आय से ज्यादा खर्च होने से चिंता रहेगी। सरलता ना रखे लोग फायदा उठाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129