चुनाव से पहले पुलिस महकमे में तबादलों का दौर, प्रदेश के 82 अधिकारी इधर-उधर

बीकानेर के सीओ सिटी पवन भदोरिया को लगाया सरदारशहर, दीपचंद होंगे सुजानगढ़, वृताधिकारी, अरविन्द बिश्नोई को सीआईडी, सीबी मुख्यालय जयपुर, किशन सिंह राठौड़ को आबकारी में उप पुलिस अधीक्षक, रमेश चंद्र माचरा को जीआरपी बीकानेर में पुलिस उप अधीक्षक लगाया

आरएनई, बीकानेर।

चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। आज रविवार को महानिरीक्षक पुलिस उमेश मिश्रा ने 82 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें बीकानेर के आधा दर्जन अधिकारियों को इधर-उधर किया गया हैं। सीओ सिटी लगाए गए पवन भदोरिया भी शामिल है, जिन्हें पिछले दिनों ही लगाया गया था। अब एक बार फिर से उनको बीकानेर से हटाकर सरदारशहर लगाया गया है। वही सरदारशहर के सीओ हिमांशु शर्मा को बीकानेर लगाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में बैठे दीपचंद को सुजानगढ़ में वृताधिकारी लगाया गया है।

तो रमेश चंद्र माचरा को जीआरपी बीकानेर में उप अधीक्षक लगाया गया है। बीकानेर में उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस के पद पर कार्यरत किशन सिंह राठौड़ को आबकारी में उप पुलिस अधीक्षक लगाया गया हैं। उप पुलिस अधीक्षक डिस्कॉम के पद पर कार्यरत प्रवेन्द्र सिंह महला को वृत्ताधिकारी हिण्डौन सिटी, करौली में लगाया गया है। उप पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व रेंज कार्यालय बीकानेर में कार्यरत सुखदेव सिंह एससी.एसटी सैल बीकानेर में लगाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ वृत्ताधिकारी के पद पर कार्यरत रामेश्वरलाल को डेगाना, नागौर में लगाया गया है। वहीं पीएमडीएस बीकानेर के पद पर कार्यरत अरविन्द बिश्नोई को सीआईडी, सीबी पुलिस मुख्यालय जयपुर में लगाया गया हैं। सुभाष चंद पूनिया को उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सैल पाली से सहायक कमाण्डेंट दसवीं बटालियन, आरएसी के पद पर बीकानेर लगाया गया है।

यहां देखें सूची

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129