संस्कार युक्त शिक्षा देते हुए संगठन को आगे बढ़ाएं:- शर्मा

आरएनई,बिजयनगर । 

संस्कारों के माध्यम से समाज को संगठित मजबूती प्रदान करने पर जोर देते हुए राजस्थान ब्राह्मण महासभा उपखंड मसूदा की आवश्यक बैठक में मुख्य अतिथि महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष उषा शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों के संस्कार बच्चों में धार्मिक कार्यक्रम आरती में शामिल करने से स्वयं उत्पन्न हो जाते हैं। इसलिए बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देते हुए संगठन को आगे बढ़ाएं। सभी ब्राह्मण को एकजुट होकर एक-दूसरे का सहयोगी बनकर कार्य करना होगा। इस दौरान मसूदा उपखंड अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण महासभा के विस्तार कार्यक्रम की जानकारी देते सामूहिक एकता पर जोर दिया।

बैठक को राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रतिनिधि अमिताभ सनाढ्य, सांवरलाल व्यास, सत्यनारायण पुरोहित, आदित्य खेतावत, विष्णु दत्त शर्मा, नवनियुक्त महिला प्रकोष्ठ उपखंड मसूदा अध्यक्ष पारुल दुबे ने भी ब्राह्मण एकता के बलबूते आगे बढ़ने पर जोर दिया। संजय नगर स्थित फैथ एकेडमी माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन एस एन जोशी ने किया। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। जिसमें सभी मनोनीत पदाधिकारियों व उपस्थित सदस्यों का उपरणा ओढ़ाकर कर स्वागत किया गया।

बैठक में जिला प्रतिनिधि कपिल पंचोली, गौरव मिश्रा, पुखराज दुबे, ओमप्रकाश शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, राजेश तिवारी, पवन कुमार शर्मा, हेमराज शर्मा,हरिप्रकाश शर्मा,पकंज पाराशर, शीला जोशी, मंजू शर्मा, ज्योति पंचोली, गायत्री तिवारी, सुमन जोशी, राकेश जोशी, भरत शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अशोक तिवारी, नंदकिशोर शर्मा, उर्मिला तिवाड़ी, शिवप्रकाश शर्मा , ज्ञानचंद श्रीमाली, सुनील शर्मा , राजकुमार दाधीच,मनीष दाधीच, विनोद त्रिपाठी, ओमप्रकाश नागला, सत्यप्रकाश आग्याल, ओमप्रकाश ओझा, ओमप्रकाश गौड़, अभिषेक सनाढ्य, प्रेरणा सनाढ्य, किरण शर्मा सहित अन्य महिला पुरुष सदस्य भी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129