मारवाड़ मूंडवा में दाधीच समाज सेवा समिति के महिला मंडल का हुआ गठन

आरएनई, नागौर। दाधीच समाज सेवा समिति मारवाड़ मूंडवा की ओर से रविवार को महिला मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान अधिवक्ता अरुणा मुंडेल अध्यक्ष, पूजा मुंडेल उपाध्यक्ष, नंदिनी तिवारी कोषाध्यक्ष, लक्ष्मी रतावा मंत्री, पूनम मुंडेल को सहमंत्री चुना गया।

निर्वाचित समिति अध्यक्ष मुंडेल ने कहा कि समाज की सेवा के लिए वे हमेशा तन-मन-धन से तैयार रहेंगी। सामाजिक कार्यक्रम उत्सव, महिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण जैसे कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। इस अवसर पर घनश्याम मुंडेल, मनमोहन मुंडेल, जितेंद्र सुंठवाल, रामावतार, रामनाथ काकड़ा, पन्नालाल, सुधीर, दमोदर, महिन्द्र तिवारी आदि ने नवगठित महिला कार्यकारणी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129