आज का पंचांग एवं राशिफल

आरएनई, बीकानेर।

आज का पंचांग

दिनांक: 01/08/2023

सम्वत्: 2080

मास: मास श्रावण शुक्ल (अधिक मास प्रथम पक्ष)

तिथि: पूर्णिमा रात 12:01 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा

वार: मंगलवार

दिशा शूल: उत्तर दिशा में

चन्द्रमा: आज चन्द्रमा पूरे दिन और रात्रि तक मकर राशि में रहेगा

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:16 से दोपहर 01:10 तक

राहु काल: सायं 04:05 से सायं 05:46 बजे तक

नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शाम 04:03 बजे तक, तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र

योग:  प्रीति योग शाम 04:53 बजे तक, तत्पश्चात आयुष्मान योग

करण: विष्टि करण दोपहर 01:57 बजे तक, तत्पश्चात बव करण

सूर्योदय: प्रातः 05:59 बजे

सूर्यास्त: शाम 07:37 बजे

(पंचांग की गणना व सूर्योदय और सूर्यास्त बीकानेर शहर के अक्षांश और रेखांश के मान पर दी गई है)

दिन का चौघड़िया : 

अमृत: 05:58 AM – 07:39 AM

काल: 07:39 AM – 09:20 AM

शुभ: 09:20 AM – 11:01 AM

रोग: 11:01 AM – 12:43 PM

उद्वेग: 12:43 PM – 02:24 PM

चर: 02:24 PM – 04:05 PM

लाभ: 04:05 PM – 5:46 PM

अमृत: 05:46 PM – 07:28 PM

रात का चौघड़िया :

चर : 07:28 PM – 08:46 PM

रोग: 08:46 PM – 10:05 PM

काल: 10:05 PM – 11:24 PM

लाभ: 11:24 PM – 12:43 AM (02 अगस्त, 2023)

उद्वेग: 12:43 AM – 02:01 AM (02 अगस्त, 2023)

शुभ: 02:01 AM – 03:20 AM (02 अगस्त, 2023)

अमृत: 03:20 AM – 04:39 AM (02 अगस्त, 2023)

चर : 04:39 AM – 05:58 AM (02 अगस्त, 2023)

 

राशिफल

मेष :- परिवार में धार्मिक आयोजन किया जा सकता है। आप लोगों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। आप अपनी योग्यता से अपने सभी कार्यों को करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हैं।

वृषभ :- आप दूसरों का सहयोग करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। आपको कई दिनों से मानसिक परेशानी थी वह अब समाप्त होने वाली है। वकील को अपने पुराने केस को खोलना पड़ सकता है।

मिथुन :- नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करें। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी जिससे आप अपने  हालात सुधार सकते हैं। खानपान पर विशेष ध्यान देवें। गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा अपने नाराज हो सकते हैं।

कर्क :- बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपको बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है इसलिए समाज में आपको सम्मान मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा।

सिंह :- अत्यधिक कार्य भार के चलते कुछ आवश्यक कार्य बाधित होंगे। आपकी वाणी और आपके व्यवहार की हर जगह प्रशंसा होगी। अपने किसी मित्र का सहयोग करना पड़ेगा।

कन्या :- संतान से सम्बंधित आपको चिंता रह सकती है। अपने स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर कोई आलस्य ना करें। अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देवें। आप आज संगीत का आनंद ले सकते हैं।

तुला :- सरकारी नौकरी वालो को धैर्य और शांति से काम लेना होगा। थकान की वजह से परेशानी आ सकती है। घर के बड़ों का सम्मान करें। पिताजी की बात मान कर कार्य करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक :- आप अपनी योग्यता से कठिन से कठिन समझे जाने वाले कार्य को बड़ी आसानी से पूरा कर लेंगे। जिससे आपकी आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी। अच्छे लोगों की सलाह जरूर लेवें, आपको लाभ हो सकता है।

धनु :- कार्य क्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा, जिससे लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके घर में जल्दी ही विवाह जैसे मांगलिक कार्य का योग बन सकता है।

मकर :- पुराने समय से पड़े कार्यों को पूरा करने का समय आ गया है। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने की बड़ी योजना बना रहे है वह जल्दी पूर्ण कर लेंगे।

कुम्भ :- समय के साथ चलें, अपने स्वभाव में परिवर्तन कर अपने हर कार्य को अच्छा कर सकते हैं। आपके नीचे कार्य करने वाले कर्मचारियों से मनमुटाव हो सकता है। मशीनरी में खराबी आ सकती है।

मीन :- कार्य को पूरा करने का बहुत दबाव रहेगा आपके ऊपर, पर आप उस दबाव में अच्छा प्रदर्शन कर लेंगे। नया जॉब करने वाले लोगों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिल सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129