बीकानेर आए कांग्रेस के दो प्रभारी, कहा- वफादारी से काम करने वालों का पार्टी रखती है ख्याल

कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं : रियाजत अली  

आरएनई, बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव और बीकानेर शहर जिला कांग्रेस प्रभारी सचिव रियाजत अली और लोकसभा चुनावों को लेकर बनाए गए प्रभारी संजीव चारण सोमवार को बीकानेर दौरे पर आए। सर्किट हाउस पहुंचने पर शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति को लोगों तक पहुुंचाए। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रहे लाभार्थियों को जोड़ने की बात कही।

प्रदेश सचिव प्रभारी रियाजत अली ने कहा कि जो व्यक्ति संगठन के प्रति वफादार रहता है और पार्टी की रीति-नीति पर चलता है वो एक दिन पार्टी में उच्च स्तर के सम्मान पर पहुंचता है। रियाजत अली ने कहा कि वर्तमान अशोक गहलोत सरकार ने आमजन के लिए इतने जनकल्याणकारी कार्य किए है, जिनको लाभ नहीं मिला उनको लाभ दिलाओ। कांग्रेस को दोबारा राजस्थान में सता में काबिज होने से कोई नहीं रोक सकता।

लोकसभा बीकानेर प्रभारी संजीव चारण ने कहा की कांग्रेस पार्टी का विकल्प नहीं है। लोक कल्याण करना सिर्फ कांग्रेस को आता है और इस बार जनता कांग्रेस के प्रति अपना मन बना चुकी है। आप लोग तो जिले की सभी विधानसभाओं में कांग्रेस को जिताने का कार्य करें लोकसभा उससे जीत जाएंगे। प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि संगठन को समय देना सभी पदाधिकारियों का नैतिक दायित्व है, अभी का समय आप लोगो की मेहनत का है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि यकीन के साथ कह सकते है कि बीकानेर शहर जिला कांग्रेस प्रदेश के विश्वास पर खरी उतरेगी। साथ बीकानेर की सभी विधानसभाओं में विजय पताका लहराएगी।

प्रवक्ता अनिल सारड़ा ने बताया कि इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी,पार्षद परमानंद गहलोत, महेंद्र सिंह बडगुर्जर उपाध्यक्ष ललित तेजस्वी, महासचिव प्रेम जोशी, मनोज किराडू, डॉ. पीके सरीन, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव उमा सुथार, मुमताज बानो, सचिव भवानी सिंह राजपुरोहित, सफी खान, मुमताज शेख, सीता सुथार, भूदान बोर्ड सदस्य जीतू नायक, डॉ. मिर्जा हैदर बेग, मोहमद हुसैन चड़वा, खेल कूद प्रकोष्ठ के इकबाल मलवान, प्रवक्ता विकास तंवर मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन व्यास आदि मौजूद रहे। संचालन नितिन वत्सस ने किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दो मिनिट का मौन रखकर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शिवशंकर हर्ष के निधन पर संवेदना जताई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129