अमृता हाट : सम्भागीय आयुक्त राजौरिया ने किया निरीक्षण, मतदान के लिए सामूहिक प्रयासों को सराहा

आरएनई, बीकानेर। शहर में जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र में चले रहे ग्रामीण हाट के तहत रविवार को अमृता हाट मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। इसी क्रम में सम्भागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया ने भी अमृता हाट का अवलोकन किया। आयुक्त ने स्वयंसेवी समूह की महिलाओं द्वारा मतदान को प्रेरित करने वाली रंगोली को सराहा और कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह मिल का पत्थर साबित होगी साथ ही उन्होंने निर्वाचन कार्यालय द्वारा की जा रही स्वीप गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचा जा सकता है।

मेले में बंधडा के श्रीराम एसएचजी और जेडी मगरा के श्री गणेश स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मतदान से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां के साथ मतदाताओं को प्रेरित किया। एसएचजी की राधा ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। इसे समझते हुए प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान का आह्वान किया। एसएचजी से जुड़ी सहोदरा और कमला ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को स्वप्रेरित होकर मतदान करना चाहिए।

लोकतंत्र को मजबूत करने में मतदान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यालय द्वारा जागरूकता की गतिविधियां संचालित की जा रही है, लेकिन प्रत्येक मतदाता अपना दायित्व समझते हुए आगे आए। स्वीप प्रकोष्ठ के गोपाल जोशी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जागरूकता की गतिविधियां संचालित की जा रही है। निर्वाचन कार्यालय के अलावा 21 विभागों को इस मुहीम से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में निचले स्तर तक गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी।

इस दौरान एएलएमटी बजरंग जाट ने बताया कि तीन चरणों में ईवीएम वीवीपीएटी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। स्वीप के सुधीर मिश्रा ने विभिन्न मोबाइल ऐप्स और ई सर्टिफिकेट के बारे में बताया। वहीं आयुर्वेद विभाग की स्टाल में भी मतदान से जुड़ा संदेश दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जिस प्रकार पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है, उसी प्रकार लोकतंत्र को मजबूत करने में मतदान अत्यंत जरूरी है।

छात्राओं ने दिया मतदान का संदेश : 

अमृता हाट का अवलोकन करने आई विभिन्न कोचिंग और कॉलेजों की छात्राओं ने मतदान का संदेश दिया। इनमें से कुछ छात्राएं पहली बार मतदान करेंगी। उन्होंने मतदान के प्रति उत्सुकता जताई और कहा कि वे मतदान अवश्य करेंगी और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने बताया कि मतदान से जुड़े आईटी टूल्स उनके लिए बेहद उपयोगी साबित हुए हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से लेकर इससे जुड़े विभिन्न कार्य इन मोबाइल ऐप्स के कारण आसानी से हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129