आज खास : दशमी का श्राद्ध, भद्रा प्रातः 11:22 से, राहु काल प्रातः 08:02 से

आरएनई, बीकानेर।

आज का पंचांग

दिनांक : 09/10/2023

सम्वत् : 2080

मास : आश्विन-कृष्ण

तिथि : दशमी दोपहर में 12:36 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी

वार : सोमवार

ऋतु : शरद

चन्द्रमा : कर्क राशि में रात्रि 05:45 तक, तत्पश्चात सिंह राशि में आएगा

सूर्य : अभी कन्या राशि में रहेगा

भद्रा का वास : मृत्यु लोक में

राहु काल : प्रातः 08:02 से 09:28 बजे तक रहेगा

शिव वास : क्रीड़ा में दोपहर 12:36 बजे तक, तत्पश्चात कैलाश पर

नक्षत्र : अश्लेषा रात्रि 05:45 बजे तक, तत्पश्चात मघा

योग : सिद्ध प्रातः 06:51 बजे तक, तत्पश्चात साध्य

दिशा शूल : पूर्व दिशा में

दिनमान : 11/38/34 घंटे

आज का श्राद्ध : दशमी का श्राद्ध

भद्रा : प्रातः 11:22 से दोपहर 12:36 बजे तक

करण : विष्टि दोपहर 12:36 बजे तक, तत्पश्चात बव रात्रि 01:52 बजे तक, तत्पश्चात बालव

सूर्योदय : 06:37 AM

सूर्यास्त : 06:11 PM

अयन : दक्षिणायन

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:01 PM – 12:47 PM

(पंचांग की गणना व सूर्योदय और सूर्यास्त बीकानेर शहर के अक्षांश और रेखांश के मान पर दी गई है)

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
अमृत 06:37 AM 08:03 AM
काल 08:03 AM 09:30 AM
शुभ 09:30 AM 10:57 AM
रोग 10:57 AM 12:23 PM
उद्वेग 12:23 PM 01:50 PM
चर 01:51 PM 03:17 PM
लाभ 03:17 PM 04:43 PM
अमृत 04:43 PM 06:10 PM

 

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
चर 06:12 PM 07:43 PM
रोग 07:43 PM 09:17 PM
काल 09:17 PM 10:50 PM
लाभ 10:50 PM  12:24 AM*
उद्वेग 12:24 AM* 01:57 AM*
शुभ 01:57 AM* 03:30 AM*
अमृत 03:30 AM* 05:04 AM*
चर 05:04 AM* 06:37 AM*

* अगला दिन

मेष राशि :- कारोबार में अपेक्षा से कम लाभ होगा। दूसरों के कारण आपका काम प्रभावित होगा। खानपान का विशेष ध्यान रखे। कानूनी मामले उलझ सकते है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी बढ़ेगी। कंधो और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृषभ राशि :- आपको अपनी कार्यशैली में परिवर्तन करना होगा। अविवाहित लोगों के सम्बन्ध की बात हो सकती है। व्यवसाई अपने माल की मार्केटिंग में धन खर्च कर सकते है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को धन लाभ होने की पूरी सम्भावना है ǀ

मिथुन राशि :- कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। आप अपने व्यवसाय में पैसो को लेकर परेशान रह सकते है। आपको कुछ समय के लिए धैर्यवान रहना होगा तभी आपको फायदा होगा।आज का दिन आपकी ईच्छा के अनुकूल नहीं रहेगा ǀ

कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए खास रह सकता है आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपने रहन सहन और जीवन स्तर को अच्छा करने पर ध्यान देंगे। छोटी दुरी की यात्रा हो सकती है ǀ

सिंह राशि :- जमीन सम्बंधित कार्य में नुकसान हो सकता है विशेष ध्यान रखे। बड़े बुजुर्गों की बातों को अनसुना ना करें। सेहत कुछ कमजोर रह सकती है। आपकी लापरवाही के कारण आपमके कार्य रुक सकते है ǀ

कन्या राशि :- नौकरी में आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। मित्रों और परिजनों का साथ मिलने से आपको काफी लाभ हो सकता है। आप आज काफ़ी व्यस्त रहने वाले है। प्रेम संबंधों में परस्पर समर्पण और अपनेपन की भावना का विकास होगा ǀ

तुला राशि :- आज कुछ नया करने की प्रेरणा मन में उत्पन्न होगी। खानपान में शुद्धता का विशेष ध्यान देना होगा। आज आप अपना अमूल्य समय ख़राब कर सकते है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल होने की पूरी सम्भावना है ǀ

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। दिनचर्या काफ़ी व्यस्त रह सकती है। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा में आने वाली बाधा दूर होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है ǀ

धनु राशि :- आपके आसपास का माहौल अनुकूल नहीं रहेगा। लोग आपका अपमान कर सकते है ध्यान रखें विवाद ना करें। आज आपकी सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से सम्बन्ध अच्छे रखे ǀ

मकर राशि :- अपने शौक पर धन खर्च कर सकते है।  घर में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारीयों से आपका तालमेल बेहतरीन रहेगा ǀ

कुम्भ राशि :- परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखे। विपरीत लिंगी के जातकों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। फिर भी किसी पर ज्यादा विश्वास ना करें। परोपकार के कार्यों में आप ज्यादा रूचि दिखाएंगे ǀ

मीन राशि :- नई नौकरी की शुरुवात हो सकती है। आपके प्रेम सम्बन्ध स्वार्थ के कारणों से प्रभावित हो सकते है। आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। अनैतिक कार्यों से दूर रहे। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129