कांग्रेस की पहली सूची के लिए कल रात दिल्ली में गहन मंथन

आरएनई, बीकानेर।
भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद अब कांग्रेस भी पहली सूची को लेकर ज्यादा सक्रिय हो गई है। कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची शीघ्र जारी करना चाहती है। इस सूची के लिए कल रात दिल्ली में गहन मंथन हुआ।
कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के निवास पर उनकी अगुवाई में हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक में विचार हुआ। इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद डोटासरा भी मौजूद थे। बैठक में जहां पहली सूची को लेकर चर्चा हुई वहीं चुनाव अभियान भी तेज करने की रणनीति बनाई गई। आचार संहिता लगने के साथ ही कांग्रेस अपने प्रचार को तेज करना चाहती है। कल्याण की योजनाओं को लेकर पार्टी प्रचार अभियान में उतरना चाहती है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129