बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरे की तैयारियां शुरू, धरणीधर मैदान में पुतले बनाने का काम जोरों पर

यूपी से आया 5 शोरगरों का दल, रावण परिवार के पुतले बनाने में रात-दिन जूटें

दशहरे के दिन बैठने के लिए 5000 कुर्सियां, अतिथियों के लिए मंच, पत्रकारों बैठने के लिए अलग से व्यवस्था होगी 

आरएनई बीकानेर। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में बनाए जाने वाले त्यौंहार दशहरे की तैयारियां शुरू हो गई। बीकानेर में कई जगह रावण दहन किया जाएगा। इसके लिए रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को बनाए जाने का काम शुरू हो चुका है। बीकानेर के धरणीधर मैदान में भी रावण दहन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए धरणीधर मैदान में शोरगरों ने इन पुतलों को आकार देना शुरू कर दिया है।

श्री धरणीधर दशहरा कमेटी के प्रवक्ता जितेंद्र आचार्य ने बताया कि यूपी के बुलंद शहर के वैर गांव से आये हुए 5 सदस्य शोरगरों का दल रावण परिवार के पुतले बनाने में रात-दिन लगे हुए हैं।

दशहरा कार्यक्रम के आयोजक रामकिशन आचार्य ने बताया की शोरगर अरबाज़ खान, इसलामुद्दीन, गोकल, इंतज़ार खान और तेजा सैनी का दल पुतले बनाने में लगे हुए हैं। बांस के पुतलों के ढांचे तैयार हो चुके हैं। सचिव दुर्गा शंकर ने बताया की टीम धरणीधर के पदाधिकारियों-सदस्यों द्वारा मैदान की साफ-सफाई कर  झाड़ को जेसीबी से हटाया गया है। जमीन को समतलीकरण करने का काम किया जा रहा है।

दशहरा बनाने की तैयारियों के लिए टीम धरणीधर के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौपीं जा रही हैं। 15 को श्री धरणीधर कमेटी की बैठक बुलाई गयी हैं। बीकानेर जिला प्रशासन, नगर निगम, जिला विकास न्यास से टीम धरणीधर के सदस्य संपर्क में हैं। बैठने के लिए पांच हजार कुर्सी, अतिथियों के लिए मंच, पत्रकारों के लिए अलग से व्यवस्था एवं देखने वालों के लिए पांच हजार कुर्सी लगाई जायेगी।

कोषाध्यक्ष जग मोहन आचार्य ने बतया की कमेटी के समस्त पदाधिकारि एवं सदस्य व्यवस्था में लगे हुए हैं। व्यवस्था में पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य, शेखर आचार्य, चेतन पूरी, कुशाल पूरी, चंद सुथार, आनन्द जोशी, नरेंद्र आचार्य, फुसराम, पवन पुजारी, किशोर पुरोहित की टीम सुबह से शाम तक व्यवस्था संभाल रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129