North East Express : सभी 21 बोगियां पटरी से उतरी, दो पलटी, बी-7 कोच सबसे ज्यादा प्रभावित, चारों मौतें इसी कोच से

Train accident in Bihar : आरएनई नेशनल ब्यूरो।

बिहार के बक्सर जिले में रघुनाथपुर स्टेशन के पास हुए ट्रेन हादसे में अब तक चार मौतों की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में 33 वर्षीय महिला उषा भंडारी और उनकी 8 वर्षीय बेटी आकृति भंडारी शामिल है। ये जलपाईगुड़ी निवासी हैं। इनके अलावा किशनगंज के 27 अबू जाहिद की मौत हुई है। चौथे मृतक की पहचान अभी बाकी है। हादसे में 100 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें से 15 की चोटें गंभीर बताई जा रही है।

कौनसी ट्रेन, कहां से कहां जा रही :


Train no. 12506 North East Express दिल्ली के आनंदविहार स्टेशन से गुवाहाटी जा रही थी। बुधवार रात 9.35 बजे बिहार के बक्सर जिले में रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। दो बोगियां पलट गई। इन्हीं में मौजूद चार यात्रियों की मौत हो गई। घायल भी इन्हीं पलटी हुई बोगियों के यात्री हुए हैं।

सैकड़ों लोगों ने मोबाइल की रोशनी मे यात्रियों को निकाला :

हालांकि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स जैसी टीमें मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले जी सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घुप अंधेरे में मोबाइल की सैकड़ों टॉर्च चमक रही थीं। इसके साथ ही फंसे हुए यात्रियों को निकालने में आस-पास के ग्रामीण जुट गए। हादसा इतना भयानक था कि बोगी के नीचे यात्री फंस गए। एक मृतक को बोगी के नीचे से मशीनों के जरिए मुश्किल सी निकाला।


रात 2.30 बजे तक रेस्क्यू :
रेलमंत्री वैष्णव लगातार संपर्क में रहे। रात को तीन बजे उन्होंने ट्वीट किया, अब यात्रियों को अपने गंतव्य तक ले जाने दूसरी ट्रेन मौके पर पहुंच चुकी है। कुछ ही मिनटों में रवाना होगी। इसके साथ ही रेस्टोरेशन यानी यातायात सुचारू करने का काम शुरू हो गया।


हाई स्पीड में थी ट्रेन, मोड़ पर पलटी :


ट्रेन एक्सीडेंट के बारे में अब तक जो जानकारी सामने आई है वह गार्ड की ओर से मौके पर दिया गया प्राथमिक बयान है। इस बयान के मुताबिक ट्रेन लगभग 120 किमी की स्पीड से चल रही थी। एक कर्व के पास पहले चार बोगियां उतरी। फिर एक-एक कर सभी 21 बोगियां उतर गई।

रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से )

गाड़ी संख्या 12506 आनंद विहार टर्मिनल – कामाख्या के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियां रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रद्द रहेगी:-

1. गाड़ी संख्या 13423, भागलपुर-अजमेर 12.10.2023 को रद्द रहेगी

2. गाड़ी संख्या 13424, अजमेर-भागलपुर 14.10.2023 को रद्द रहेगी (रेक की कमी के कारण)

एक्सीडेंट के बाद ये रेलसेवाएं भी प्रभावित

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129