उपराष्ट्पति जाखड़ प्रदेश के दौर पर आए, राज्यपाल कलराज मिश्र ने अगवानी की।

जयपुर, 14 मई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के सपत्नीक राजस्थान प्रवास पर पहुंचने पर रविवार को सांगानेर एयरपोर्ट पर उनकी भावभीनी अगवानी की । राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ का स्वागत किया।

यातायात पुलिस में 500 नवीन पदों का होगा सृजन : जयपुर, 14 मई। प्रदेश में यातायात व्यवस्था अब अधिक मजबूत होगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बढ़ते वाहनों के दबाव से सुगम यातायात व्यवस्था के लिए 500 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इससे यातायात पुलिस बल सृदृढ़ होगा। श्री गहलोत की स्वीकृति से उप निरीक्षक के 20 पद, हैड कांस्टेबल के 80 पद और कांस्टेबल के 400 पदों सहित कुल 500 पद सृजित होंगे। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में घोषणा की गई थी।

20 लाख किसानों को निःशुल्क वितरित होंगे सब्जियों के बीज,व्यय होंगे 60 करोड़ रुपए :

राज्य सरकार 20 लाख किसानों को निःशुल्क सब्जियों के बीज किट उपलब्ध कराएगी। इस पर राजस्थान उद्यानिकी विकास मिशन के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कृषक कल्याण कोष से 60 करोड़ रुपए व्यय होंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। गहलोत की स्वीकृति से प्रदेश के 5 लाख किसानों को 500 वर्गमीटर क्षेत्र में एकल फसल और 15 लाख किसानों को 100 वर्गमीटर क्षेत्र के लिए कोम्बो किचन गार्डन किट उपलब्ध करवाए जाएंगे। कोम्बो किचन गार्डन किट में खरीफ फसल के लिए टिण्डा, भिण्डी, मिर्च, ग्वार, लौकी, टमाटर व बैंगन, रबी फसल के लिए पालक, गाजर, मिर्च, मटर, मूली, टमाटर व बैंगन तथा जायद फसल के लिए ककड़ी, टिण्डा, भिण्डी, लौकी व ग्वार के बीज शामिल हैं। इसमें खरीफ-2023 के लिए 7 लाख, रबी 2023-24 के लिए 11 लाख एवं जायद-2024 के लिए 2 लाख किट वितरण का लक्ष्य है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में इस सम्बन्ध में घोषणा की थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129