रिजर्व बैंक ने दो हजार रूपए के नोट बंद करने का फैसला लिया, 23 मई से एक बार में 20 हजार रूपए बदलवा सकेंगे

आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी परिपत्र

दिल्ली। रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया ने दो हजार के नोट प्रचलन से बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी नोटों को गैर कानूनी घोषित नहीं किया गया है। लोग बैंक में पैसा जमा करवा सकेंगे। इसके साथ ही 23 मई से बैंकों में दो हजार रूपए के नोटों को एक्सचेंज करने का काम भी शुरू होगा। एक व्यक्ति एक बार में 20 हजार रूपए तक बदलवा सकेगा।
रिजर्व बैंक ने नवंबर 2016 में एक हजार और 500 रूपए के पुराने नोट बंद किए थे। इसके बाद 500 रूपए के नए नोट जारी कर दिए जबकि 1000 रूपए का नोट नहीं निकाला गया। इसकी बजाय 2000 रूपए का नोट जारी किया था। यह नोट बहुत तेजी से प्रचलन में आने के बाद अचानक बाजार से गायब हो गए। आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2018 तक इन नोटों का प्रचलन पीक पर पहुंच गया। उस वक्त 6.73 लाख करोड़ रूपए 2000 के नोटों की शक्ल में बाजार में थे। यह कुल करंसी प्रचलन का 37.30 प्रतिशत था। आरबीआई मार्च 2017 तक 2000 रूपए के 89 प्रतिशत नोट जारी कर चुका था। वर्ष 2018-19 में इन नोटों की प्रिंटिंग बंद कर दी थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129