राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट गुरुवार दोपहर करीब सवा तीन बजे जयपुर के शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने जारी किया। इसमें प्रदेशभर के 7 लाख 19 हजार 838 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 94.60 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 90.65 रहा है। इस हिसाब से छात्रों के मुकाबले 4% ज्यादा बेटियां पास हुई हैं।

शिक्षा विभाग ने वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का भी रिजल्ट जारी किया। इसमें प्रदेशभर के 56 हजार 14 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 12th आट्‌र्स के साथ वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट स्टूडेंट्स माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

परीक्षा में 3 लाख 26 हजार413 स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन, 2 लाख 69 हजार 154 स्टूडेंट्स सेकंड डिवीजन जबकि 55 हजार 855 स्टूडेंट थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। 16 हजार 838 बच्चों के सप्लीमेंट्री आई है।

परीक्षा में 1 लाख 36 हजार 135 लड़के फर्स्ट डिवीजन, 1 लाख 50 हजार 529 सेकंड डिवीजन जबकि 32 हजार 970 लड़के थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। इनमें 9486 लड़कों के सप्लीमेंट्री आई है।

छात्राओं की बात की जाए तो 1 लाख 89 हजार 918 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन, 1 लाख 18 हजार 904 सेकंड डिवीजन, 22 हजार 667 छात्राएं थर्ड डिवीजन पास हुई हैं। जबकि 7020 छात्राओं की सप्लीमेंट्री आई हैं।

 

ऐसे करें रिजल्ट चेक

छात्र सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाएं। यहां राजस्थान बोर्ड एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर एंटर करें। रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129