आज का पंचांग और राशिफल

दिनांक : 26 /05/2023

आज का पंचांग :
सम्वत् 2080, मास ज्येष्ठ – शुक्ल पक्ष, वार शुक्रवार और तिथि सप्तमी पूरे दिन और रात तक ।

नक्षत्र :- अश्लेषा, शाम के 08:50 बजे तक, तत्पश्चात् मघा नक्षत्र रहेगा|

योग :- ध्रुव, शाम  के 07:04 बजे तक|

करण :- गर, शाम 06:31 बजे तक|

सूर्योदय :- प्रातः 05:42 बजे|

सूर्यास्त :- शाम 07:25 बजे|

पंचांग की गणना और सूर्योदय व सूर्यास्त बीकानेर शहर के आधार पर दिये गये हैं।

राशिफल :

मेष :- किसी सहयोगी के सहयोग से आपको कार्य करने में बाधा पंहुचाई जाएगी, सतर्क रहें|

वृषभ :- आपके परिवार के सदस्य पर कोई मेडिकल सम्बंधित पैसा खर्च होने की सम्भावना हो सकती है|

मिथुन :- आपको धन लाभ में आ रही बाधा दूर होकर आप लाभ की सम्भावनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं, आपको आगे बहुत लाभ होगा|

कर्क :- व्यापार के लिए बाहर जाना पड़ सकता है| व्यवसाय सम्बंधित कार्य आगे बढ़ सकता है|

सिंह :- कोई छोटी यात्रा करने का संयोग बन रहा है और भाग्य में आ रही रुकावटों के दूर होने का समय आ गया है|

कन्या :- आपको स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या आ सकती है, ध्यान रखें| अनर्गल चीजें खाने-पीने से परहेज करें|

तुला :- पत्नी के स्वास्थ्य का अभी ध्यान रखना जरुरी है, नियमित जांच करवावें| लापरवाही से बड़ी बीमारी होने की सम्भावना हो सकती है|

वृश्चिक :- ऋण रोग और शत्रु से परेशानी होने की सम्भावना बनेगी और बेकार ही अपने लोग शत्रुता कर सकते हैं, ध्यान रखें|

धनु :- व्यापार में नये संपर्क के माध्यम से कोई नया कार्य करने की सम्भावना बहुत ज्यादा बन रही है संपर्क का लाभ लेवें|

मकर :- जमीन सम्बंधित कार्य हो सकता है या जमीन का जो काम रुका हुआ है वह जल्द ही पूरा हो जायेगा|

कुम्भ :- किसी मित्र या छोटे भाई से सम्बंधित परेशानी का समाचार प्राप्त होने की प्रबल सम्भावना रहेगी|

मीन :- बाहर जाने की सम्भावना बहुत है पर जिस कार्य के लिए जा रहे हैं वह पूरा नहीं होगा|

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129