आज का पंचांग और राशिफल

दिनांक : 28/05/2023

आज का पंचांग :
सम्वत् 2080 मास ज्येष्ठ – शुक्ल पक्ष, वार रविवार तिथि अष्टमी दिन के 09:56 बजे तक, तत्पश्चात नवमी तिथि|

नक्षत्र :- पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 02:20 बजे तक पश्चात् उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा|

योग :-हर्षण, रात्रि 08:40 बजे तक|

करण :- बव, प्रातः 09:56 बजे तक|

सूर्योदय :- प्रातः 05:42 बजे तक|

सूर्यास्त :- शाम के 07:27 बजे तक|

आज के त्योंहार :- धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी|

[ पंचांग की गणना और सूर्योदय व सूर्यास्त बीकानेर शहर के आधार पर दिये गये हैं। ]

राशिफल :

मेष :- नये कार्य होने के लिए किसी अनुबंध की जरूरत है जो आपके लिए लाभकारी रहेगा|

वृषभ :- गुस्से पर नियंत्रण रखें और व्यवहार में सरलता रखें जमीन से सम्बंधित कार्य उसके कारण बनेंगे|

मिथुन :- संतान के कारण आपको धन लाभ होने की सम्भावना बनेगी नए वस्त्र प्राप्त हो सकते है|

कर्क :- परिवार के किसी सदस्य के लिए मेडिकल सेवा में धन खर्च हो सकता है या अस्पताल जाना पड़ सकता है|

सिंह :- आपको अपने मित्र या भाई से कोई शुभ समाचार मिल सकता है|

कन्या :- अचानक खर्च हो सकता है, मेडिकल से संबंधित खर्च होने की सम्भावना अधिक  है|

तुला :- व्यापार में कार्य को आगे बढ़ाने के लिए किये गए प्रयास के फ़लस्वरूप आपको उन्नति और लाभ दोनों की प्राप्ति हो सकती है|

वृश्चिक :- व्यापार या नौकरी में किसी कार्य हेतु आपको छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है |

धनु :- वर्तमान में आपका समय ख़राब रहेगा और भाग्य में रूकावटे आती रहेगी संभल कर चलें|

मकर :- अपने जीवन साथी का स्वास्थ्य ख़राब रह सकता है पेट सम्बंधित दिक्कत आ सकती है|

कुम्भ :- ननिहाल के परिवार से कोई सहयोग मिल सकता है और भाग्य में परिवर्तन का संयोग है|

मीन :- संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखे और शत्रु के कारण आपका नया कार्य रुक सकता है सोच समझ कर कार्य करें |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129