पायलट-गहलोत सुलह पर अर्जुन का कटाक्ष, मीटिंग के बाद जारी दोनों नेताओं के फोटो से कहीं सुलह दिख रही है क्या ?

केन्द्रीय कानून मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र बीकानेर आए अर्जुनराम मेघवाल से रूद्रा न्यूज एक्सप्रेस की खास बातचीत:

केन्द्रीय कानून राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र बीकानेर पहुंचे। इस मौके पर रूद्रा न्यूज एक्सप्रेस से खास बातचीत में कई मुद्दों पर खुलकर बोले। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश:-

  • नए संसद भवन के उद्घाटन पर कई पार्टियां विरोध कर रही हैं। संसदीय कार्यमंत्री के तौर पर क्या इस बारे में क्या कहेंगे।

– कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है। जब मीरा कुमार लोकसभा अध्यक्ष थी तब यह तय हो गया था कि डिलिमिटेशन के बाद सीटों की संख्या बढ़ेगी। इसके लिए नए और बड़े भवन की जरूरत होगी। उस वक्त कांग्रेस ने इस नए भवन की जरूरत बताई और सवाल नहीं उठाए। आज जब गौरवशाली भवन बनकर तैयार हो गया जो कि वाकई बहुत खूबसूरत और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रतीक बना है। उस वक्त उद्घाटन सहित कई मुद्दे उठाकर विवाद करना बेमानी है।

  • राजस्थान में मुख्यमंत्री गहलोत और सचिन पायलट में सुलह हो गई है। कांग्रेस खुद को मजबूत बता रही है। आप क्या सोचते हैं!

– हंसकर, सुलह की हकीकत तो फोटो देखकर ही पता चल जाती है। मीटिंग से बाहर निकले दोनों नेताओं के हावभाव और फोटो देखकर क्या आप इसे सुलह मानते हैं ? सच्ची बात यह है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही है। गरीब, किसान, दलित, युवा सब खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। आए दिन महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार बढ़ रहे हैं। जनता ने इस पार्टी की सरकार को राजस्थान से विदा कर भाजपा को लाने का मन बना लिया है।

  • अचानक कानून मंत्री बनाया गया है। कहा जा रहा है कि अदालत और सरकार के बीच बिगड़े रिश्ते सुधारने की चुनौती है। क्या कहते हैं इस नई जिम्मेदारी पर।

– कोई रिश्ते नहीं बिगड़े हैं। लोकतंत्र के सभी स्तंभ अपना-अपना काम कर रहे हैं। चुनौती हर जिम्मेदारी में होती है। इसमें भी है। इस चुनौती को समझकर अवसर में बदलेंगे।

  • सरकार नौ साल पूरे होने का जश्न मना रही है। क्या बड़ी उपलब्ध्यिां मानते हैं।

– मोदीजी के नेतृत्व में सरकार ने हर क्षेत्र में भारत का मान बढ़ाया है। आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई। नक्सलवाद समस्या समाधान के कगार पर है। आतंकवाद का अब नाम सुनाई नहीं देता। देश में शांति का माहौल बना है। शांति के साथ गुड गवर्नेंस होने से हर क्षेत्र में विकास हुआ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129