पुष्कर और कुरुक्षेत्र की तर्ज पर होगा कपिल सररोवर का सौंदर्यीकरण

रुद्रा न्यूज कोलायात। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने श्रीकोलायत के कपिल सरोवर के सौंदर्यकरण के लिए बनाई जा रही डीपीआर के लिए गुरुवार को सरोवर परिसर में स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि श्रीकोलायत का कपिल सरोवर जन-जन की आस्था का केंद्र है। यहां देश भर से श्रद्धालू आते हैं। उन्होंने कहा कि पुष्कर और कुरुक्षेत्र की तर्ज पर इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा में बीस करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

 

इसके तहत सरोवर के सौंदर्यीकरण पर 15 करोड़ तथा आईजीएनपी की नहर से पाइप लाइन द्वारा पानी यहां तक पहुंचाने के लिए 5 करोड रुपए व्यय होंगे। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण के इन कार्यों के लिए कस्बेवासियों के सुझावों के आधार पर डीपीआर तैयार की जा सके, इसके मद्देनजर यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इसकी वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। आमजन के सुझावों के आधार पर बेहतर डीपीआर तैयार करते हुए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि प्रत्येक सुझाव का परीक्षण करते हुए आवश्यकता के आधार पर इन्हें डीपीआर में शामिल करें।


विभागीय डीपीआर के तहत प्रस्तावित है यह कार्य

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा तैयार डीपीआर के तहत कपिल सरोवर परिक्षेत्र में 700 मीटर लंबा तथा 12 मीटर चौड़ा पाथ-वे तथा 11 घाटों का निर्माण लिया गया है। इनमें 8 घाट 56 फीट चौड़े, दो 135 फीट तथा एक 60 फीट चौड़ा होगा। इन घाटों पर हेरिटेज लुक की 17 छतरियां लगाई जाएंगी। इनमें से 10 छतरियां 6 गुणा 6 फीट तथा 7 छतरियां 8 गुणा 8 फीट की होंगी। सरोवर परिक्षेत्र में चौपाटी एरिया भी विकसित किया जाएगा। यहां 5 किचन तथा बैठक की व्यवस्था की जाएगी। सरोवर परिसर के एक और रेज्ड पार्क विकसित किया जाएगा। इसमें फव्वारे, आकर्षक लाइटिंग और दूब लगाई जाएगी। सरोवर में बोटिंग का प्रस्ताव भी रखा गया है। इनके अलावा 70 वाहन क्षमता की कार पार्किंग तथा 200 क्षमता की दुपहिया वाहन पार्किंग बनाई जाएगी।
सरोवर के समग्र सौंदर्यकरण के हिसाब से डीपीआर तैयार की जाए। चरणबद्ध तरीके से यह कार्य किए जाएंगे। उन्होंने तालाब परिसर में शौचालय ब्लॉक और पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


इन्होंने दिए सुझाव

कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश मल पंचारिया, सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान साध, मोहन विश्वकर्मा, बजरंग लाल पंवार, गोकुल प्रसाद शर्मा, खेमाराम मेघवाल, पिंकू माली, मनोज जोशी, राहुल हर्ष, भगवान देव सारस्वत, किशोर सिंह, रमण शर्मा, मदन चौहान आदि ने विचार रखे।

सरोवर परिसर का किया अवलोकन

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों के साथ सरोवर के विभिन्न घाटों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सौंदर्यकरण के दौरान सरोवर परिसर के ऐतिहासिक तथा मूल स्वरूप को नहीं छेड़ा जाए। सौंदर्यीकरण के समस्त कार्य आधुनिक तकनीकी के अनुसार हो। उन्होंने रानी घाट को महिलाओं के लिए सुरक्षा मापदंडों के आधार पर तैयार करें। साथ ही अस्थि विसर्जन के लिए बनाए गए घाट को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां स्थाई तैराक नियोजित करने सहित विभिन्न निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता ने दी कार्य योजना की जानकारी
इससे पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता ने विभाग द्वारा बनाई गई डीपीआर का प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने सौंदर्यकरण के विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।


आठ किलोमीटर सड़क के लिए 12 करोड़ रुपए स्वीकृत

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि टेचरी फांटा से कोटड़ी फांटा तथा मढ फांटा से कोलायत तक की आठ किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण और उसे चौड़ा करने के लिए 12 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा तथा इस सड़क को सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सड़क बनने के पश्चात श्रीकोलायत के चारों ओर की सड़क चौड़ा करने का कार्य किया जाएगा उन्होंने क्षेत्र में किए गए अन्य विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
इस दौरान उपखंड अधिकारी प्रदीप चाहर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय चौधरी, आईजीएनपी के अधिशाषी अभियंता दीपांकर शर्मा, झंवर लाल सेठिया सहित आमजन मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129