दिनांक : 02/06 /2023

आज का पंचांग :
सम्वत् 2080 मास ज्येष्ठ – शुक्ल पक्ष, वार शुक्रवार तिथि त्रयोदशी दोपहर 12:48 बजे तक, तत्पश्चात चतुदर्शी तिथि|

 

नक्षत्र :- स्वाति नक्षत्र, प्रातः 6:53 बजे तक, तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र|

योग :- परिघ, शाम 5:10 बजे तक|

करण :- तेतिल, दोपहर 12:48 बजे तक रहेगा|

सूर्योदय :- प्रातः 05:41 बजे|

सूर्यास्त :- शाम के 07:29  बजे|

[ पंचांग की गणना और सूर्योदय व सूर्यास्त का समय बीकानेर शहर के आधार पर दिये गये हैं। ]

राशिफल :

मेष :- व्यापार के लिए छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है| भाग्य में परिवर्तन होगा, काम बनेंगे|

वृषभ :- ननिहाल से सम्बंधित कार्य में उलझें रहेंगे| किसी का ऋण उतारने का समय आ गया है| धन की प्राप्ति होने के योग हैं|

मिथुन :- संतान से सम्बंधित खुशखबरी मिल सकती है और विद्यार्थियों को अच्छे समाचार मिल सकते हैं|

कर्क :- राजनीति वाले लोगों के लिए अच्छी खबर मिलेगी| व्यापारी व्यक्ति को किसी बाधा का सामना करना पड़ सकता है|

सिंह :- घर से बाहर जाना पड़ेगा| विदेश जाने का योग बन रहा है, यात्रा सफल रहेगी |

कन्या :- डूबा हुआ पैसा मिलने की सम्भावना बन रही है, प्रयास करने से सफलता मिलेगी| पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है, खान पान का ध्यान रखेँ |

तुला :- स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है| व्यापारी को अपना व्यापार बढ़ाने का अवसर मिलेगा, धन भी प्राप्त होगा |

वृश्चिक :- संतान के स्वास्थ्य की चिंता बन सकती है, ध्यान रखें| उसके लिए मंदिर में प्रार्थना व पूजा करें, समस्या टल जाएगी|

धनु :- आपकी इच्छाएँ पूरी होने का समय आ रहा है| लेन-देन में किसी को धन या व्यापार में किसी को माल जरूरत से ज्यादा ना देवें, पैसा फंस सकता है|

मकर :- विदेश जाने का योग बन रहा है| बाहर जाने में रूकावटें आ रही थी तो वह अब समाप्त हो जाएगी|

कुम्भ :- भाग्य में आ रही बाधा समाप्त होने का समय है, आज आगे बढें आपके कार्य बनने की सम्भावना बन रही है|

मीन :- खाने पीने का ध्यान रखें| पेशाब संबंधी समस्या हो सकती है| धन प्राप्ति का योग है|

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129