सर्वे में सीएम गहलोत पहली, वसुंधरा दूसरी व सचिन तीसरी पसंद, पार्टियों की रणनीति बदलेगी

महंगाई राहत शिविर, बिजली फ्री, 500 रुपयों में गैस सिलेंडर, कर्मचारियों को राहत आदि के साथ हर समाज के विकास के लिए गठित किये गये बोर्ड का असर धरातल पर भी दिखाई देने लगा है। हाल ही में निजी स्तर पर हुए एक सर्वे में 32 फीसदी जनता की पहली पसंद अशोक गहलोत है। भले ही पार्टी में अभी वसुंधरा राजे की मुख्य भूमिका नहीं दिख रही मगर 27 फीसदी जनता की दूसरी पसंद वही है। तीसरे नम्बर पर सचिन पायलट है जो 25 फीसदी लोगों की पसंद है।


इन आंकड़ों से ये भी साबित होता है कि कांग्रेस के लिए सचिन व भाजपा के लिए वसुंधरा महत्त्वपूर्ण है, उनको अलग करके दोनों पार्टियां फायदे में रह ही नहीं सकती। ये स्थिति तब है जबकि भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वो कोई सीएम फेस नहीं देगी, पीएम के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। इस सर्वे से उन लोगों का भी वहम निकल जाना चाहिए जो ये सोचते हैं कि सचिन के अलग होने से कांग्रेस को नुकसान नहीं होगा।

इस सर्वे की एक खास बात ये भी है कि महिलाओं में वसुंधरा ही सर्वाधिक पसंद की जा रही है, उनके बाद सचिन का नम्बर है।
ये सर्वे राजनीतिक विश्लेषक वैभव पुरोहित ने सात संभागों की 120 विधानसभा सीटों पर किया है। इस रैंडम सर्वे में 11 हजार 500 लोगों ने भाग लिया है। सर्वे के अनुसार हनुमान बेनीवाल 5, गजेंद्र सिंह 4 व किरोड़ीलाल मीणा 3 फीसदी लोगों की पसंद है।


निजी स्तर पर हुआ ये सर्वे कांग्रेस के लिए उत्साहजनक है। मगर इसमें 80 विधानसभा सीट शामिल नहीं है। इसके अलावा हर विधायक की अपनी एन्टीइनकम्बेंसी होती है, उससे कुल आंकड़ा चुनाव के समय बदल भी सकता है। सर्वे इस बात को इंगित जरूर करता है कि कांग्रेस के लिए उत्साहजनक स्थिति है, बशर्ते पायलट भी साथ रहे। वहीं भाजपा के लिए जरूरी है कि वो राजे को भी फ्रंट लाइन में रखे। कुल मिलाकर फ्री देने की घोषणा व महंगाई राहत के लाभ देने का असर है, इसी कारण गहलोत पहली पसंद है। मगर अभी तक चुनाव में काफी समय है, तब तक कई राजनीतिक गणित बदलेंगे।विधायकों की एन्टीनकम्बेंसी को दोनों पार्टियां कैसे रोकेगी, उसका भी चुनाव परिणाम पर असर पड़ेगा। इसी कारण सबकी नजर सचिन के अगले कदम व भाजपा की तरफ से राजे को दी जाने वाली जिम्मेवारी पर है, उसी से तस्वीर काफी साफ होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129