आज का पंचांग एवं राशिफल

आरएनई , बीकानेर |                    

आज का पंचांग

दिनांक:- 10/06/2023

सम्वत्:- 2080

मास:- आषाढ़ – कृष्ण पक्ष

तिथि:- सप्तमी दोपहर 02:01 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी।

वार:- शनिवार

नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र दोपहर 03:39 बजे तक, तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद नक्षत्र।

योग:  विष्कुंभ, दोपहर 12:49 बजे तक।

करण: बव, दोपहर 02:01 बजे तक।

सूर्योदय: सुबह 05:40 बजे।

सूर्यास्त: शाम 07:33 बजे।

(पंचांग की गणना व सूर्योदय और सूर्यास्त बीकानेर शहर के अक्षांश और रेखांश के मान पर दिया गया है)

राशिफल

मेष: विभिन्न कारणों से मानसिक चिंता रह सकती है जिससे आप अपने व्यवहार द्वारा उबर सकते हैं। खासतौर पर गुस्से पर नियंत्रण रखकर काम बिगड़ने से रोक सकते हैं।

वृषभ: राज्य या सरकार से जुड़े कामों में फिलहाल प्रगति होती नजर नहीं आ रही। बनते-बनते काम बाधित हो सकते है। सरकारी विभागों से संबंधित अटके कार्य पूरे करने के लिए धैर्य रखें, जल्द काम सफल होंगे।

मिथुन: आज आकस्मिक धनप्राप्ति के योग हैं। यह कोई रूका हुआ पैसा या किसी अन्य तरीके से मिलने वाला धन हो सकता है। काम अब आगे बढ़ेगा लेकिन अभी गति थोड़ी धीमी रहेगी।

कर्क: व्यापारिक सौदों में भावना को दूर रखें। थोड़ा सतर्क रहें। सतर्कता के अभाव में नुकसान हो सकता है। माल या पैसा डूबने की आशंका भी बन सकती है।

सिंह: घर-परिवार में थोड़ा समय दें। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। जीवन साथी या साझेदार से अनबन के भी योग है।

कन्या: कर्मचारी हैं तो यह परिवर्तन का समय है। यह स्थान, पद या जिम्मेदारी में परिवर्तन के रूप में भी हो सकता है। सोच समझ कर आगे बढ़ने का फैसला लें। ननिहाल पक्ष से चिंता हो सकती है।

तुला: सांसारिक के साथ आध्यात्मिक जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। संतान से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक: जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में लंबे समय से आ रही बाधाएं दूर होने का समय आ गया है। काम अब प्रगति की ओर बढ़ेगा।

धनु: सोचे हुए काम पूरे होने में थोड़ी रुकावट आती दिख रही है। थोड़ा संभलकर रहें। धीरे-धीरे आगे बढ़ें। धनागमन में भी बाधा रहेगी।

मकर: संयम और सद्भाव दोनों रखते हुए काम करें। ऐसा नहीं हेाने पर परिवार में बेवजह तनाव हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं। परिजनों की बात ध्यान से सुनें।

कुम्भ: कई दिनों से चल रही मानसिक चिंता से मुक्ति का समय आ रहा है। आपको आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। अब तक जिन कामों में रुकावट आ रही थी वे भी सहज होने लगेंगे।

मीन: सेहत का ख्याल रखें। स्वास्थ्य का पाया थोड़ा कमजोर है। अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकता है। दिखावे में न जाएं। अपने सामर्थ्य के मुताबिक ही खर्च करें अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129