आज का पंचांग एवं राशिफल

आरएनई , बीकानेर |                    

आज का पंचांग

दिनांक:- 11/06/2023

सम्वत्:- 2080

मास:- आषाढ़ – कृष्ण पक्ष

तिथि:- अष्टमी दोपहर 12:05 बजे तक, तत्पश्चात नवमी।

वार:- रविवार

 

नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 02:32 बजे तक, तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद नक्षत्र।

योग:  प्रीति, प्रातः10:11 बजे तक।

करण: कौलव, दोपहर 12:05 बजे तक।

सूर्योदय: सुबह 05:40 बजे।

सूर्यास्त: शाम 07:33 बजे।

(पंचांग की गणना व सूर्योदय और सूर्यास्त बीकानेर शहर के अक्षांश और रेखांश के मान पर दिया गया है)

राशिफल

मेष: दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त हो सकती है, लेकिन दोपहर होते-होते समय पक्ष का बन जाएगा। लाभकारी सूचनाएँ मिलनी शुरू होगी, आज आपकी इच्छाएँ पूरी होने का दिन है।

वृषभ: आज का दिन धैर्य और संयम से व्यतीत करें, वुयपरा और नौकरीपेशा वालों को औसत प्रतिलाभ मिलेगा। सोचे हुए सभी काम पूरे नहीं होंगे, हो सकता है कुछ कम आपकी सोच से विपरीत भी हो।

मिथुन: दिन की शुरुआत में काम में रुकावटें आ सकती हैं। घबरायें नहीं, मेहनत करें क्योंकि आज का दिन ऐसा है कि आप मेहनत कर के पूरा लाभ हासिल कर सकते हैं।

कर्क: स्वास्थ्य का पाया थोड़ा कमजोर है। खान पान रहन सहन में सावधानी बरतें, भावनाओं पर नियंत्रण रखें। भावुकता में लिए गए निर्णय परेशानी पैदा कर सकते हैं।

सिंह: उत्साह और पूरी ऊर्जा के साथ कम करेंगे, लेकिन जितना श्रम करेंगे उतना फल मिलने में संदेह है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कन्या: जो दिखने में मित्र हैं, वो अंदरखाने शत्रुओं जैसा व्यवहार कर सकते हैं। व्यापार और नई योजनाओं में बाधा डाल सकते हैं। कार्यस्थल पर संयम रखें, अधिकारियों से अनबन होने की आशंका है।

 

तुला: आज घनिष्ठ सम्बन्धों का लाभ मिलने की संभावना है। पुराने संपर्कों के कारण कोई नया अनुबंध मिल सकता है। प्रगति का रास्ता सामने है, धीरे-धीरे आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने का समय आ गया है। जमीन या वहाँ से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। ध्यान रखें, अपने राज़ या मन की बात किसी को ना बतायें।

धनु: अचानक कोई सूचना मिलने पर घर से दूर या शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा निरर्थक नहीं होगी, आगामी लाभ मिलेंगे। अचानक धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है।

 

मकर: सतर्क रहें, परिवार के जिन लोगों को आप मान देते हैं, वे ही आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें। संयम नहीं रखा तो बनते काम बिगड़ सकते हैं।

कुम्भ: जो ऋण अर्थव्यवस्था सुचारु करने के लिए लिया था, वह अब परेशानी का कारण बनता जा रहा है। पैसों का लेन-देन रुकने से दिक्कतें खड़ी हो सकती है, अनावश्यक खर्च ना करें।

मीन: जहां तक संभव हो, किसी अन्य के विवाद में हस्तक्षेप न करें, दूसरों कि कलह बेवजह आपके घर में आ सकती है। फिजूलखर्ची की भी संभावना है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129