गोचर बचाने एकजुट हुआ राजस्थान: 25 जिलों के 200 प्रतिनिधि बीकानेर में जुटे भाटी बने संयोजक।

संकल्प-प्रदेश को कंक्रीट का जंगल नहीं बनने देंगे

आरएनई, बीकानेर।
प्रदेश 25 जिलों के 200 से ज्यादा गोचर प्रेमी रविवार को बीकानेर में जुटे। यहां सम्मेलन कर इस बात पर चिंता जताई कि सरकारें गोचर-ओरण के संरक्षण बिलकुल ध्यान नहीं दे रही है। हालात यही रहे तो प्रदेश कंक्रीट का जंगल बन जाएगा। धरती का ऊपजाऊपन खत्म हो जाएगा। इस हालात से बचना है तो सबको एकजुट होकर काम करना होगा। तय किया गया कि प्रदेश के सभी गोचर प्रेमियों का संगठन बनाया जाए। इस निर्णय के साथ ही पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी को इस संगठन का संयोजक तय कर लिया गया। इसके साथ ही संभाग मुख्यालय पर एक-एक सहप्रभारी और सभी 33 जिलों में एक-एक प्रभारी भी बनाया गया।


संतों, गो-प्रेमियों, गोचर-ओरण संरक्षों के इस समागम में शिवबाड़ी महंत विमर्शानंद गिरि महाराज, मुकाम पीठाधीश्वर रामानंद जी, पंडित रामेश्वरानंदजी, शंकरदासजी, शंभु गिरिजी, सुखदेवजी आदि संत मौजूद रहे।
आयोजन समिति के संयोजक सूरजमालसिंह नीमराणा का कहना है, सम्मेलन में गोचर-ओरण के विकास, कानूनी जानकारी, कानूनी सहायता, गोचर सीमांकन, सरकारी नियमों में बदलाव आदि विषयों पर अलग-अलग सत्रों और व्याख्यानों में चर्चा हुई। आदि पर गंभीरता से चर्चा की गई। इसमें एडवोकेट मोती सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट मानवेंद्र सिंह भादरिया, एडवोकेट कैप्टन राम सिंह चौहान, एडवोकेट महावीर सिंह राठौड़ देवली, आदि ने कानून की जानकारियां प्रदान की।


इनके अलावा विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा में जैविक कृषक कान सिंह निर्बाण, लोकमित्र, पूनम राजपुरोहित, भरत जी राजपुरोहित, ने विचार रखे। मुख्य वक्ता पद्मश्री लक्ष्मण सिंह जी लापोडिया ने गोधन संरक्षण गोचर में गांव और जनता को जोड़ने की जरूरत बताई।
उदयपुर से आए शैलेंद्र, श्याम चौबीसा, बांसवाड़ा के भुवन पंड्या, ग्राम सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित दाधीच, चूरू के माल जी शर्मा, गो रक्षा दल राजस्थान के अध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़, संत सतवीर सिंह ढींगला, जैसलमेर पाबूजी ओरण समिति कोलू के जुगत सिंह कर्णावत, चतर सिंह जाम रामगढ़, आई वीर सिंह पातावत, सुमेर सिंह सांवता, गोपाल सिंह जालौड, कुंदन सिंह मोकलसर आदि ने विचार रखे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129