आज का पंचांग एवं राशिफल

आरएनई, बीकानेर।

                     आज का पंचांग

दिनांक :- 13 / 06 / 2023

सम्वत् :- 2080

मास :- आषाढ कृष्ण पक्ष

त्तिथी :- दशमी दिन में 09.28 बजे तक पश्चात् एकादशी

वार :- मंगलवार

नक्षत्र :- रेवती दोपहर 01.32 बजे तक पश्चात् अश्विनी नक्षत्र

 योग :- सौभाग्य दिन में बजे तक

करण :- विष्टि दिन में 09.28 बजे तक और भद्रा सवेरे 09.28 बजे तक

सूर्योदय :- सवेरे 05.41 बजे

सूर्यास्त :- शाम के 07.32 बजे

(पंचांग की गणना व सूर्योदय और सूर्यास्त बीकानेर शहर के अक्षांश और रेखांश के मान पर दिया गया है)

🌹🌹राशिफल 🌹🌹

मेष :- बदले मौसम में स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पहले से चल रही दवाई डॉक्टर की सलाह के बिना न छोड़ें। नियमित व्यापार में कुछ रूकावटें आ सकती हैं। सतर्क रहें। धैर्य रखें।

वृषभ : – समय पक्ष का बना हुआ है। जिस काम में हाथ डालेंगे उसी में लाभ होने संभावना है। लाभ के साथ खर्च भी बढ़ सकता है। अच्छे कामों या दान-पुण्य में किया गया खर्च फायदेमंद होगा।

मिथुन :- यह समय विद्यार्थियों के लिए पक्ष का बना हुआ है। थोड़ी सी मेहनत और लगन से अध्ययन, कैरियर मंे मनचाही सफलता पा सकते हैं। बड़ी उम्र वालों को संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

कर्क :- व्यापार को ऊंचाई पर ले जाने के जो सपने लंबे समय से देख रहे थे उनके सच होने का समय आ गया है। कोई भी छोटी-बड़ी यात्रा हो सकती है। इसके लिए तैयार रहें।

सिंह :- मिश्रित फलदायी समय है। कुछ मामलों में अच्छे नतीजे मिलेंगे वहीं कई जगह निराश भी होना पड़ सकता है। मसलन, धार्मिक आयोजन में समय, पैसा और श्रम खर्च होगा। भाइयों के लिए अच्छा समय है। उधार दिया पैसा डूब सकता है।

कन्या :- समय थोड़ा सा विपरीत है। अपनों से विरोध या अपमान सहना पड़ सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। संयम से काम लेते हुए अपने ईष्ट की नियमित आराधना करें।

तुला :- काम में थोड़ी रूकावटें आएगी लेकिन बाद में सभी काम सफल होंगे। खासतौर पर यात्रा का योग तो बन रहा है लेकिन यात्रा के दौरान कई बाधाएं भी आ सकती हैं। जमीन और वाहन से जुड़ी चिंता रहेगी।

वृश्चिक :- लंबे समय से रूका या अटका हुआ धन पाने की जो कोशिशें कर रहे हैं, उन्हें जारी रखे। हालांकि अभी धन मिलने के योग नहीं है लेकिन आज के प्रयास कल रंग लाएंगे। शत्रुओं की तरफ से परेशानी हो सकती है।

धनु :- नौकरी में लंबे समय से जिस प्रमोशन की उम्मीद कर रहे थे वह मिलने का समय आ गया है। बॉस, सहकर्मियों के साथ नरमी से पेश आएं। अपने काम को पूरी जिम्मेदारी से करें। जल्द आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी।

मकर :- सबकुछ ठीक होते हुए भी अचानक मातृ या ननिहाल पक्ष से कोई ऐसा समाचार मिल सकता है जो चिंता का कारण बने। चिंता ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। धैर्य और शालीनता से परिस्थतियों को संभालें।

कुम्भ :- जो काम होने बड़े मुश्किल दिखते हैं वे आप अपने साहस के बूते पूरे कर लेंगे। मित्र या परिजन शत्रु की तरह व्यवहार करते हुए अंदरखाने नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन कोई भी रूकावट आपके आगे नहीं टिकेगी।

मीन :- हालांकि कई लोग आपके बनते हुए काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे लेकिन अपनी तर्कशक्ति और वाकपटुता से आप सभी काम पूरे करेंगे। स्वास्थ्य का पाया थोड़ा कमजोर रह सकता है। खासतोर पर दांत या आंख में परेशानी हो सकती है।

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129