यहां सड़क पर बादल चल रहे, तूफानी हवाएं पेड़ों को गिरा रही, दूसरे दिन बिजली बंद, नक्की झील पर सांय-सांय

वीडियों में देखें माऊंट आबू में तूफान का असर

https://youtube.com/shorts/PY3uKMCCCGE?feature=share

आएनई, स्टेट ब्यूरो। राजस्थान के जिन इलाकों में बिपरजॉय का सबसे ज्यादा असर है उनमें जालोर, बाड़मेर, जोधपुर के साथ ही सिरोही जिले का हिल स्टेशन माऊंट आबू भी शामिल है। राजस्थान के इस इकलौते हिल स्टेशन पर सामान्य दिनों में ही पर्यटकों की भीड़ रहती है उस पर अब गर्मी की छुट्टियां भी है। इसके बावजूद बिपरजॉय के कारण यहां सन्नाटा पसरा है। गुरूवार को बिजली बंद की गई। अब तक चालू नहीं हो पाई है। होटलों में पहले से मौजूद पर्यटकों को बाहर निकलने से मना कर दिया गया है। यहां मठ-मंदिर-धर्मस्थलो में सैकड़ों, संत-अनुयायी रहते हैं। वे भी अपने आश्रमों में फंसे हैं।


हवा की रफ्तार इतनी ज्यादा है कि जगह-जगह पेड़ गिरे हैं। बिजली के खंबे भी टूटे हैं। कई जगह होर्डिंग, छप्पर गिरे हुए पड़े हैं। आबू की सबसे प्रसिद्ध नक्की झील के आस-पास दूर-दूर तक कोई नहीं दिख रहा। जगह-जगह सुरक्षाकर्मी, आपदा प्रबंधन में जुटे कार्यकर्ता जरूर दिख रहे हैं। यूं लगता है कि तेज हवा के साथ बादल नक्की झील पर बह रहे हैं। कहीं सड़कों पर चल रहे हैं तो कभी पेड़ों में उलझे हुए भी हैं। बारिश थमने का नाम नहीं ले रही।

पहाड़ियों के बीच जगह-जगह बरसाती नालों बह निकले हैं। आस-पास के गांवों में रहने वालों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई लोगों ने मठ, मंदिर, धर्मशाला या सामुदायिक स्थानों पर शरण भी ली है। प्रशासन यहां पूरी तरह चाक-चौबंद हैं। अगले दो दिन पूरी तरह सतर्क रहते हुए लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129