मंत्री मेघवाल ने ओपिनियन मेकर्स के घर पहुंच ‘संपर्क‘ किया भाजपा के लिए ‘समर्थन‘ मांगा, अगले 11 दिन तक यूं ही करेंगे

भाजपा का ‘संपर्क से समर्थन‘ अभियान: कर्नल हेमसिंह के घर पूर्व सैनिकों से बातचीत, विमर्शानंद गिरि महाराज और श्रद्धालुओं को बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां

आरएनई, बीकानेर। केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल सेवानिवृत्त कर्नल हेमसिंह के घर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद पूर्व सैनिकों से चर्चा की। देश के हालात, आम आदमी की जरूरतें, सरकार का दायित्व और इन दायित्वों को निभाने में मोदी सरकार की ओर से हासिल की सफलताएं बताई।

सीमा के हालात, विदेश नीति और सैन्यबल में आत्मबल बढ़ाने का जिक्र भी किया। लगा, कि जब सभी पर बातों का प्रभाव हो रहा है। वे मोदी सरकार की सफलताओं से सहमत हो रहे हैं तो तीर छोड़ा-क्या ऐसी जनहित की सरकार रहनी चाहिए कि नहीं? जवाब मिला-जरूर। तब वक्त आ गया है। राजस्थान की विधानसभा में इसी विचार वाली सरकार लानी है। इसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में भी देशहित को ध्यान में रखते हुए मोदीजी और भाजपा को समर्थन देना है। जिनसे मिलें, उन्हें बताएं कि देश के अच्छे भविष्य के लिए यह सरकार ही जरूरी है।

अगला पड़ाव :
बात खत्म हुई। मंत्री मेघवाल अपने काफिले के साथ अगले पड़ाव पर चल दिए जो लालेश्वर मठ आश्रम था। वहां स्वामी विमर्शानंद गिरि महाराज और बाकी श्रद्धालु मौजूद रहे। उनके साथ भी कमोबेश कुछ ऐसी ही बातें हुईं। मोदी सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी पुस्तकें-प्रचार सामग्री भेंट की। फिर ऐसे ही अगले पड़ाव की ओर चल पड़े।

यह है भाजपा का नया अभियान :

मेघवाल और भाजपा के ऐसे ही बड़े नेता अगले 11 दिनों तक यूं ही उन लोगों से मिलने उनके घर, कार्यालय, आश्रम, संस्थान आदि जगहों पर जाएंगे जो समाज में अपनी खास पहचान रखते हैं। दूसरे शब्दों में कहे तो ओपिनियन मेकर्स से संपर्क कर समर्थन मांगने की भाजपा ने यह नई मुहिम मंगलवार से ही शुरू की है। यह अगले 11 दिन तक चलेगी। इस दौरान जहां जाएंगे वहां एक मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल भी दिलवाएंगे। इससे आखिर में यह पता चलेगा कि 11 दिनों में भाजपा कितने ओपिनियन मेकर्स तक पहुंची।

मिशन विधानसभा-2023, लोकसभा-2024 :

दरअसल भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में है। यह अभियान पूरे देश में चलाया गया है। राजस्थान में जहां विधानसभा चुनाव इसी साल है वहां विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों के लिए ओपिनियन मेकर्स से बात हो रही है। जहां इस साल विधानसभा चुनाव नहीं है वहां सिर्फ मोदी सरकार की उपलब्धियों और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मन बनाने की बात कही जा रही है।

ये रहे साथ:

संपर्क से समर्थन अभियान में मंगलवार के पहले दिन भाजपा नेता मोहन सुराणा, गुमानसिंह राजपुरोहित, उद्यमी सुभाष मित्तल, तेजाराम मेघवाल आदि अर्जुनराम के साथ रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129