खाजूवाला में दलित युवती से दुष्कर्म-हत्या, का मामला: आरोप-कम्प्यूटर कोर्स करने गांव से आती थी युवती, पुलिसकर्मियों ने नजदीकी बनाई, दुष्कर्म के बाद हत्या की

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=NZIrl6vIJZ4[/embedyt]

  •  मांग: सस्पेंड किए गए दोनों पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने के साथ ही पूरे थाने को सस्पेंड करो
  • जांच: एसओजी से करवाई जाए, एक पूर्व सीआई ने मृतका के पिता को प्रताड़ित किया, उसे भी सस्पेंड करो
  • मुआवजा: मृतका के परिजनों को एक करोड़ रूपए आर्थिक सहायता दो, एक परिजन को सरकारी सेवा में नियुक्ति मिले
दिलीप नोखवाल

आरएनई,खाजूवाला। पाकिस्तान सीमा से सटते बीकानेर के खाजूवाला का हर शख्स दुख और आक्रोश से भरा है। दुख है एक दलित युवती की मौत का। मौत ऐसी कि सड़क पर शव मिला। पता चला उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। उसके बाद हत्या कर दी गई। गुस्से की आग में घी का काम इस जानकारी ने किया कि दुष्कर्म के आरोपी इसी थाने के दो पुलिसकर्मी हैं। बस, जिसने सुना थाने की ओर दौड़ा आया और नारों के रूप में अपने गुस्से का इजहार करने लगा।
इसी इलाके से भाजपा के विधायक रहे पूर्व संसदीय सचिव डा.विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा के देहात अध्यक्ष जालमसिंह भाटी सहित सभी पार्टियों के नेता भी पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने यह कहकर मामला शांत करना चाहा कि दोनों आरोपियों, कांस्टेबल भागीरथ व कांंस्टेबल मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। इस पर गुस्सा और बढ़ गया।

नाराज लोग बोले, एक युवती से दुष्कर्म और हत्या का दंड महज-सस्पेंड। यह पुलिसवालों को बचाने का तरीका है। तुरंत उनके खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज हो। दोनों को बर्खास्त करने के साथ ही गिरफ्तार किया जाए। पूरे मामले की जांच एसओजी से हो ताकि यह सामने आ सके कि पूरे मामले में और कौन-कौन जुड़ा हआ है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व ही एक पूर्व सीआई अरविंदसिंह शेखावत ने मृतका के पिता को प्रताड़ित किया था। इस मामले की भी जांच कर उन्हें सस्पेंड किया जाए।

अब तक मिली रिपोर्ट :

दलित युवती गांव से कम्प्यूटर का कोर्स करने खाजूवाला आती थी। आरोप है कि दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों ने उससे दोस्ती की। उसके साथ दुष्कर्म किया और मामला खुलने के डर से हत्या कर शव फेंक दिया।

थाने के आगे पड़ाव, बोले-न्याय मिलने पर ही हटेंगे :

मृतक के परिवार की महिलाएं, पुरूषों सहित खाजूवाला के सैकड़ों लोग थाने के आगे धरना देकर बैठे हैं। इसी क्षेत्र से विधायक रहे भाजपा के विश्वनाथ मेघवाल और भाजपा देहात अध्यक्ष जालमसिंह भाटी के साथ कई नेता थाने पहुंचते जा रहे है।

पुलिस-प्रशासन का अमला पहुंचा, बातचीत शुरू :
पुलिस के कई आला अधिकारी अब मौके पर हैं। बातचीत शुरू की गई है। प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े हैं कि आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करो। पूरे थाने को सस्पेंड करो। एसओजी से जांच करवाओ। एक पूर्व सीआई ने मृतका के पिता को प्रताड़ित किया था, उसे भी सस्पेंड करो।

सहायता-राहत :
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मृतका के परजिनों केा एक करोड़ रूपए आर्थिक सहायता दी जाए। इसके साथ ही उसके परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी सेवा मे नियुक्ति दी जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129