विश्व योग दिवस : योग से रहता है तन-मन स्वस्थ, लोगों ने उत्साह से भाग लिया, जानी योग की महत्ता

आरएनई, बीकानेर।
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को शहर से लेकर गांवों तक योगाभ्यास को लेकर लोगों में उत्साह देखा गयाा। सरकारी समारोह के साथ ही कई संस्थाओं ने अपने स्तर पर योगा दिवस मनाया। प्रशिक्षकों ने लोगों को योग की क्रियाओं की बारीकियों से अवगत कराया।

बंदियों को सिखाए योग के गुर

केन्द्रीय कारागृह में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने बंदियों को योग की क्रियाओं का अभ्यास कराया। बंदियों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक आर अनन्तेशवरन्, आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान की सरिता चौधरी, प्रोजेक्ट पवित्रा ट्रेनर कमलकान्त सुथार, कारापाल राजेश योगी, रामनिवास, उप कारापाल सुभाषचन्द्र, दिलावर खान, विनोद कुमार, देवांक शर्मा, मुख्य प्रहरी विजयपाल सहित जेल व संस्थान के स्टाफ मौजूद रहे।

हवन में दी आहुतियां

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण निदेशालय, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के तत्वाधान में सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कुलपति डॉ. अरुणकुमार ने हवन में आहुति देकर कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। छात्र कल्याण निदेशालय के निदेशक डॉ. वीरसिंह ने कहा कि नियमित योग अभ्यास करने से कई घातक बीमारियों से बचा जा सकता है। डॉ. आर्तबंधु साहू, डॉ.एस.सी. मेहता, होशियारसिंह मीना, डॉ. पी. एस. शेखावत, डॉ. विमला डुकवाल, संदीप खेतान ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. दाताराम, डॉ.आर.एस राठौड़, डॉ.राजीव नारोलिया, डॉ. विमल नंदीवाल, कुलसचिव सुनीता चौधरी, जितेंद्र गौड़ आदि ने भागीदारी निभाई।

महिलाओं ने किया योगाभ्यास

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार स्वर्ण सुगन्धा महिला समिति की ओर से जेल रोड स्थित देशभक्त पार्क में महिलाओं ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर स्वर्ण सुगन्धा अध्यक्ष विमला सोनी मंडोरा ने महिलाओं को योग अपनाने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि महिलाएं अपने दिन भर के व्यस्ततम कार्यक्रम से सुबह एक घंटा रोजाना योग को समर्पित करें, तो स्वस्थ रहेगी।
स्वर्ण सुगन्धा की पूर्व अध्यक्षा रूपा सोनी, तारा सोनी, किरण सोनी, कंचन सोनी,निर्मला सोनी, दुर्गा सोनी, सुमन सोनी, सुधा सोनी, सरोज कोटड़िया भागीदारी निभाई। संस्थापक मनीषा आर्य सोनी ने विचार रखे।

मेडिकल कॉलेज परिसर में हुआ योग

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज परिसर में एक योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेश शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.पी.सी खत्री ने बताया कि योग के कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए। कार्यक्रम में 70 से अधिक चिकित्सक शामिल हुए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अबरार पंवार ने कहा कि योग करने से हम स्वस्थ रहते हैं जिससे हमारी काम करने की शक्ति बढ़ जाती है। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर एस के वर्मा ने बताया कि हमें नियमित योग करना चाहिए। प्रफुल्ल व्यास, शुभम, डॉ.नवल गुप्ता, डॉ. कुलदीप बिट्टू, जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉचंद्रशेखर मोदी एम. पी एस के अध्यक्ष डॉक्टर हरमीत सिंह,डॉक्टर हिमांशु दाधीच आदि उपस्थित थे। डॉक्टर राहुल हर्ष ने आभार जताया।

खिलाडियों ने किया योगाभ्यास

उदय क्लब के खिलाड़ियों ने पुष्करणा स्टेडियम में योग दिवस मनाया। इस दौरा खिलाडियों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर दोस्ताना मैच खेला गया। पंडित महेंद्र व्यास ने योग का महत्व बताया। क्लब सचिव शंकर बोहरा व जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष अमित व्यास, श्याम हर्ष, मुकेश व्यास, नारायण बिस्सा, नारायण, पंकज, आशुतोष आदि ने भागीदारी निभाई।

जाना योग क्रियाओं का महत्व

बीजेपी गंगाशहर मंडल शहर की और से सोनी गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, धीरेंद्र बोथरा, प्रदीप लालवानी ने योग क्रियाओं का महत्व बताया। कार्यक्रम बीजेपी जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजाराम, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन, सियाग, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरिता नाहटामंडल अध्यक्ष भानु आनंद आदि शामिल हुए।

एनसीसी कैडेट्स ने जाने योग के गुर 

21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर एनसीसी डायरेक्टरेट के निर्देशानुसार एमएस कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने योग दिवस मनाया। कैडेट आशु और पूजा राजपुरोहित ने अष्टाविनायक योग मंत्र से आज के योग सत्र को प्रारंभ किया।  इसके पश्चात कैडेट्स ने अनुलोम विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, ब्राह्मणी आदि प्राणायाम कर ताड़ासन हस्तपदमासन कर 12 बार सूर्यनमस्कार किया। असिस्टेंट प्रोफेसर व सीटीओ रिचा मेहता ने कैडेट्स को योग का इतिहास बताते हुए इसके लाभ बताएं तथा सभी कैडेट्स को रोज योग करने के लिए प्रेरित किया। कैडेट परमप्रीत, मानसी, विजयलक्ष्मी सहित अन्य 42 कैडेट्स ने प्रसन्नचित होकर योग में भाग लिया और इसके महत्व को समझने की कोशिश की।

 

अपनाघर आश्रम हुआ योगमय

देश और दुनिया में आज योग दिवस की धूम है और विश्व योग दिवस के आज नौवें साल पर अपनाघर आश्रम में आवासित प्रभुजी भी योगासन से अछूते नहीं रहे। अपनाघर आश्रम के संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि व्यक्ति को योग साधना को अपने जीवन का अंग बनाना चाहिए इससे तन मन और आत्मा तक की शुद्धि होती है। अपनाघर आश्रम जहां बीमार, मानसिक रोगी आवास करते हैं और नियमित ध्यान और योग साधना का इनके स्वास्थ्य पर भारी असर करता है।  इससे इनका बौद्धिक विकास होता है और इनकी मानसिक स्थिति में भी सुधार होता है जिससे धीरे-धीरे इनकी याददाश्त सही होती है और ये अपने घर का पता बताने में सक्षम हो पाते हैं। आश्रम अध्यक्ष अनंतवीर जैन ने बताया कि आज पूरे विश्व ने योग का महत्त्व समझा है इससे शारीरिक स्वस्थता के साथ साथ अंत:करण की भी शुद्धि होती है। इस अवसर पर आश्रम के मेडिकलकर्मी राजू शर्मा ने प्रभुजी को योगाभ्यास करवाया।

 भाजपा गोपेश्वर मंडल ने मनाया योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज भाजपा गोपेश्वर मंडल बीकानेर ने शिव शिवा सदन गोपेश्वर बस्ती में योगाचार्य सुशील आचार्य के सानिध्य मे योग करवाए।
उन्होंने बताया योग से कैसे अपने को स्वास्थ्य रखा जा सकता है और योग करते समय क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए जानकारी दी फिर योगाभ्यास करवाए।
मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गहलोत बताया प्रत्येक बीमारी का इलाज योग द्वारा किया जा सकता है मोदीजी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम किया कार्यक्रम मे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी पूर्व पार्षद व कोषाध्यक्ष राजकुमारी वैद मंडल महामंत्री अश्विनी रामावत प्रेम गहलोत मंडल मंत्री मुकेश सैन उपाध्यक्ष सुन्दर लाल साध किसन जी मोदी ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुलचन्द रामावत किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयदयाल गोदारा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित सम्पत सिगाडिया बूथ अध्यक्ष जगदीश कच्छावा कुलवंत सिंह जी देवेन्द्र दक्ष मोदी आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 कांता खतूरिया कॉलोनी व जय नारायण व्यास कॉलोनी के निवासियों ने किया योगाभ्यास 

प्रशिक्षकों ने बताया कि योग से व्यक्ति प्रसन्न, स्वस्थ और निरोगी रहता हैं। कहा कि पूरे विश्व में योग को स्वीकार कर भारतीय सनातन संस्कृति का स्थापित होना सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा योग से शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा का विकास होता है।

प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र पर किया गया योगाभ्यास

योग अमृत कलश का वह स्वरूप है जिसके धारण करने से मनुष्य ही नहीं अपितु पूरा देश व समाज सुखी एवं स्वस्थ रह सकता है। यह बात आज राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, गंगाशहर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नव निर्मित योग भवन में प्रथम दिन योग शिविर के शुभारंभ अवसर पर यह बात आज राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती वीणा गुप्ता ने कही। डॉ. वत्सला गुप्ता ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए योग की महत्ता य उपयोगिता तथा केन्द्र में प्रतिदिन प्रातः 06:30 से 07:30 बजे तक योग कक्षाएं निःशुल्क रूप से लगाने की जानकारी प्रदान की।

पुलिस लाइन में बताई गई योग की महत्ता

योग दिवस के उपलक्ष्य में आज  पुलिस लाइन बीकानेर में बुबुगाओ कम्यूनिकेशन  प्रा. लि. द्वारा योग शिविर व आर्ट ऑफ लिविंग की कलास रखी गई। 6:30 पर योग कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें तकरीब 150-200 पुलिस कर्मियों ने योग किया व और ऑफ लिविंग की कलास ली। योग शिवर में पुलिस कर्मियों को योग से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129