बीकानेर बॉयोलोजिकल पार्क: चुनाव से पहले उद्घाटन के लिए पिंजरे बनाने का काम तेज, दहाड़ कब गूंजेगी तय नहीं

रमेश बिस्सा

आरएनई, बीकानेर।
बीछवाल में प्रस्तावित बायोलॉजिकल पार्क (जू) का निर्माण रेंग रहा है। सात साल बीतने के बाद बीकानेरवासियों के लिए अभी यह सपना ही बना है। जानवरों के लिए यहां पर 14 पिंजरे बनाए जा रहे है। निर्माण कर रही कंपनी आरएसआरडीसी का दावा है कि इसी माह के अंत तक 10 पिंजरे पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। इन पिंजरों का निर्माण अंतिम चरण में है। सूत्रों की माने तो पूरा बजट नहीं मिलने के कारण इसका निर्माण मंथर गति से चल रहा है। बतया जा रहा है कि सरकार इसके निर्माण के लिए टुकड़ों में ही बजट दे रही है। वन विभाग की मंशा जल्द ही इसका उद्घाटन कराने की है।

36 करोड़ की लागत आएगी, सात साल में  16.28 करोड़ मिले
बायोलॉजिकल पार्क के निर्माण में 36 करोड़ की लागत आएगी। इसका निर्माण राजस्थान राज्य सड़क विकास निर्माण निगम लिमिटेड(आरएसआरडीसी) करवा रही है। कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार अब तक राज्य सरकार से इसके निर्माण के लिए 16.28 करोड़ रुपए का बजट ही मिला है।

इनके बनेंगे पिंजरे…
बायोलॉजिक पार्क में 14 पिंजरे बनाए जा रहे हैं। इसमें मुख्यतौर पर शेर, पैंथर, जरक, लेंपर्ड, भेड़िया, नील गाय, चिंकारा हरिण, चीतल, ब्लैकबक सहित जानवर आएंगे। इनके साथ ही एक बड़ा पिंजरा पक्षियों के लिए बनाया जा रहा है, जिसमें चार छोटे पिंजरे होंगे। इसमें अलग-अलग तरह के पक्षी होंगे।

जू डेढ़ दशक से है बंद…
बीकानेर में डेढ़ दशक से जन्तुआलय को बंद कर दिया गया था। इसके बाद नए जू की कवायद शुरू हुई। वर्ष 2015 में बीछवाल में इसके लिए भूमि चिन्हित की गई। तात्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इसे महत्ती प्रोजेक्ट के रूप में घोषित किया था। इसके बाद निर्माण के लिए शिलान्यास भी हुआ। लेकिन आज सात वर्ष बीतने के बाद भी बायोलॉजिकल पार्क आमजन के लिए नहीं खुल पाया।

50 हैक्टेयर में ले रहा आकार
बीछवाल में 50 हैक्टेयर क्षेत्र में बायोलॉजिक पार्क विकसित किया जाना हैं। इसमें दीवार का निर्माण पूरा हो गया है। यह दीवार तीन किमी लंबी दूरी तक फैली है। इसके साथ ही मुख्यद्वार, सर्विस रोड, मुख्य सड़क, कुछ पिंजरों का निर्माण भी हो चुका है।

तेज गति से निर्माण हो…
बायोलॉजिक पार्क एक महत्ती योजना है। इसका निर्माण राजस्थान राज्य सड़क विकास और निर्माण निगम लिमिटेड के माध्यम से हो रहा है। काम में तेजी लाई जाए, इसके लिए संबंधित एजेन्सी से कहा गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन कराने की मंशा है। शेर, चिंकारा सहित वन्य जीव यहां लाए जाएंगे। पिंजरों का निर्माण चल रहा है।

सुनील कुमार गौड़़, उप वन संरक्षक (वन्य जीव)

अगस्त तक पूरा हो जाएगा

अक्टूबर तक इसके निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन हमारी टीम पूरा प्रयास कर रही है कि अगस्त तक काम पूरा कर लेंगे। अब तक बजट मिला है, उसके आधार पर निर्माण चल रहा है। अब तक 16.28 करोड़ रुपए का बजट मिला है। वर्तमान में 10 पिंजरों का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है।
निखिल मिश्रा, परियोजना अधिकारी, बायोलॉजिकल पार्क, बीकानेर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129