आज का पंचांग एवं राशिफल

आरएनई, बीकानेर।

आज का पंचांग

दिनांक :- 25/06/2023

सम्वत् :- 2080

मास :- आषाढ़ – शुक्ल पक्ष

तिथि :- सप्तमी रात्रि 12:25 बजे तक तत्पश्चात अष्टमी।

वार :- रविवार

 

नक्षत्र :- पूर्वाफाल्गुनी प्रातः 10:11 बजे तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी।

 योग :- व्यतिपात पूरी रात्रि।

करण :- गर प्रातः में 11:23 बजे तक तत्पश्चात वणिज करण।

सूर्योदय :- प्रातः 05:42 बजे तक।

सूर्यास्त :- शाम 07:37 बजे तक।

आज के व्रत एवं त्यौहार :- भद्रा रात्रि 12:25 से शुरू।

(पंचांग की गणना व सूर्योदय और सूर्यास्त बीकानेर शहर के अक्षांश और रेखांश के मान पर दी गई है)

राशिफल

मेष :- परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापार या नौकरी में अच्छा कार्य करेंगे।अपनी मन की बात पर ही विश्वास करें।

वृषभ :- दिन की शुरुवात आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी। पेट सम्बंधित समस्या रह सकती है। मन भी चिंता में डूबा रह सकता है।

मिथुन :- विवाह योग्य व्यक्तियों का संबंध का कार्य आगे बढ़ सकता है। लम्बी यात्रा हो सकती है। अच्छा प्रतिफल मिलने की सम्भावना है।

कर्क :- शेयर मार्केट से लाभ हो सकता है। संतान के कारण ख़ुशी प्राप्त हो सकती है। अच्छे व्यक्तियों को सलाह से कार्य करे।

सिंह :- नौकरी पेशा में आपको उन्नति का अवसर मिलेगा।आपसी संबंधों में ख़ुशी का माहौल रहेगा। लोगों की सहायता करे आपको लाभ होगा।

कन्या :- दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। सरकार से होने वाले कार्यों में बाधा आ सकती है। धन या माल किसी को उधार देने से बच कर रहे।

तुला :- आज के दिन आपको कुछ नया करना होगा आपको लाभ मिलेगा। आपके द्वारा बनाये गए संबंधों से आपको आगे अच्छा प्रतिफल मिलने की सम्भावना रहेगी।

वृश्चिक :- प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। बड़े अधिकारियों के कारण आपको आर्थिक लाभ होने का योग बन रहा है।

धनु :- आपको व्यापार के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।अत्यधिक महत्त्वकांक्षा के कारण आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को मन लगा कर पढ़ना चाहिए।

मकर :- आपके मान सन्मान में कमी आ सकती है। परिवार के साथ आप घूमने का विचार कर सकते है।भरोसा करने की आदत पर ध्यान देवे।

कुम्भ :- आप किसी कारणवश मानसिक चिंता में रह सकते है। राजनीति करने वालों को ध्यान पूर्वक चलना चाहिए व्यवसाय में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन :- संतान से सम्बंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। साझेदारी में आपसी सम्बन्ध अच्छे बना कर रखे महिलाओं के लिए अच्छा दिन नहीं रहेगा।

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129