नए सीओ कार्यालय के लिए धरणीधर में जमीन देने की पेशकश

आरएनई, बीकानेर।
बीकानेर शहर में पुलिस का एक और नया सीओ ऑफिस खोलने की सरकार ने घोषणा की है। प्रशासन इसके लिए जगह चिह्नित करने में जुटा है। इस बीच धरणीधर क्षेत्र में जगह देने की पेशकश पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य ने की है।


जिला कलेक्टर बी.पी.कलाल और एसपी तेजस्विनी गौतम से मिलकर पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य ने नया सीओ कार्यालय खोलने के लिए धरणीधर क्षेत्र को उपयुक्त बताया है। आचार्य का कहना है, यह सीओ कार्यालय गंगाशहर क्षेत्र में खोलना प्रस्तावित है।

इसके अधीन आने वाला जो एरिया तय किया गया है धरणीधर उसके बीचोबीच है। ऐसे में यह लोकेशन मुफीद होगी। इसके साथ ही यहां धरणीधर ट्रस्ट के पास जमीन उपलब्ध है जो वह देने को तैयार है।


आचार्य का कहना है, कलेक्टर-एसपी ने इसमें रूचि दिखाई है। ऐसे में नया सीओ कार्यालय जल्द धरणीधर क्षेत्र में खुलने की उम्मीद है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129