आज का पंचांग एवं राशिफल

आरएनई, बीकानेर।

आज का पंचांग

दिनांक :- 28/06/2023

सम्वत् :- 2080

मास :- आषाढ़ – शुक्ल पक्ष।

तिथि :- दशमी रात्रि 03:18 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी।

वार :- बुधवार

 

नक्षत्र :- चित्रा नक्षत्र दोपहर 04:01 बजे तक, तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र।

 योग :- परिघ योग प्रातः 06:09 बजे तक, तत्पश्चात शिव योग।

करण :- तैतिल दोपहर 03:17 बजे तक, तत्पश्चात गर करण।

सूर्योदय :- प्रातः 05:43 बजे

सूर्यास्त :- शाम 07:37 बजे

(पंचांग की गणना व सूर्योदय और सूर्यास्त बीकानेर शहर के अक्षांश और रेखांश के मान पर दी गई है)

राशिफल

मेष :- व्यवसाय और नौकरी में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बड़े अधिकारीयों के सहयोग से आप नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ :- किसी अपने से कोई गलती हो गई हो तो उसको प्रेम से समझा कर उसका सहयोग लेवें, आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में आपको आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन :- आप अपने परिवार की जिम्मेवारी को संभालते हुए सभी लोगों के भविष्य के लिए अच्छे प्रयास करेंगे। स्वस्थ रहने के लिए अपने खान-पान का ध्यान रखें।

कर्क :- किसी भी आडम्बर से बच कर अपना कार्य करें। अपनी सफलता नहीं मिलने से आपको मानसिक चिंता बनी रहेगी पर हिम्मत से आगे बढ़ें, आपको आगे चल कर सफलता मिलेगी।

सिंह :- अपने जीवन साथी की सलाह से कार्य करें, आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय में आपको उन्नति के अवसर मिलेंगे। संतान के लिए शुभ समाचार मिलेंगे।

कन्या :- परिवार में शुभ कार्य होने की सम्भावना बन रही है। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जितने सजग हैं, उससे आपके कार्यों की प्रशंसा बढ़ेगी और सफलता मिलेगी।

तुला :- सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। आप दूसरी जगह नौकरी के लिए इंटरव्यू देने की कोशिश कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी।

वृश्चिक :- अपने व्यवहार को अच्छा बना कर रखें, गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद ना करें। किसी दूसरे के विवाद से स्वयं को दूर करने की कोशिश करेंगे जिससे आपको लाभ होगा।

धनु :- आप अपनी मेहनत से अपनी नौकरी और व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर लेंगे। आपके लिए आज का दिन बहुत भाग्यशाली रहने वाला है। आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर :- ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अपनी इच्छा शक्ति के बल पर आप अपने बिगड़े हुए कार्यों को बना लेंगे। नकारात्मक विचारों को त्याग कर सकारात्मक विचार को आगे बढ़ाएँ।

कुम्भ :- आपके अधिकारी के द्वारा आपको आपके कार्यों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। पूजा पाठ में मन लगावें, जिससे आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

मीन :- पारिवारिक झगड़ों में बाहर के लोगों की सलाह से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए आप धैर्य और विवेक से काम लेकर आगे फैसला करें। अपनी जिम्मेदारियों को तय करने का प्रयास करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129