आज का पंचांग एवं राशिफल

आरएनई, बीकानेर।

आज का पंचांग

दिनांक :- 30/06/2023

सम्वत् :- 2080

मास :- आषाढ़ – शुक्ल पक्ष

तिथि :- द्वादशी रात्रि 01:16 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी।

वार :- शुक्रवार

 

नक्षत्र :-विशाखा शाम 04:10 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा।

 योग :- साध्य रात्रि 01:32 बजे तक, तत्पश्चात शुभ योग।

करण :- बव दोपहर 02:05 बजे तक, तत्पश्चात बालव करण।

सूर्योदय :- प्रातः 05:43 बजे

सूर्यास्त :- शाम 07:37 बजे

(पंचांग की गणना व सूर्योदय और सूर्यास्त बीकानेर शहर के अक्षांश और रेखांश के मान पर दी गई है)

दिन का चौघड़िया :

चर: 05:47 AM – 07:30 AM

लाभ: 7:30 AM – 09:13 AM

अमृत: 09:13 AM – 10:57 AM

काल: 10:57 AM – 12:40 PM

शुभ: 12:40 PM – 02:23 PM

रोग: 02:23 PM – 04:06 PM

उद्वेग: 04:06 PM – 05:49 PM

चर: 05:49 PM – 07:33 PM

रात का चौघड़िया :

रोग: 07:33 PM – 08:49 PM

काल: 08:49 PM – 10:06 PM

लाभ: 10:06 PM – 11:23 PM

उद्वेग: 11:23 PM – 12:40 AM (01 जुलाई, 2023)

शुभ: 12:40 AM – 1:57 AM (01 जुलाई, 2023)

अमृत: 01:57 AM – 03:14 AM (01 जुलाई, 2023)

चर: 03:14 AM – 04:31 AM (01 जुलाई, 2023)

रोग: 04:31 AM – 05:47 AM (01 जुलाई, 2023)

राशिफल

मेष :- नये कार्य या व्यवसाय में आपको पैसे नहीं लगाना चाहिए। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण आपके सहयोगी नाराज हो सकते है। परिवार के लोग आपका सहयोग करेंगे।

वृषभ :- आपकी दिनचर्या में बदलाव ना करें क्योंकि आपके कार्यालय में आप पर मानसिक दबाव रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा।

मिथुन :- आप बेकार के कार्यों में अपना समय ख़राब ना करें। अपनी समस्या को खुद सुलझाएँ, दूसरों के भरोसे ना रहें। परिवार के किसी सदस्य के लिए आपको मानसिक चिंता रह सकती है।

कर्क :- अपनी आदतों से आलस्य को हटा देवें अन्यथा आपके कार्य में बाधा आ सकती है। धार्मिक यात्रा का आयोजन परिवार के सदस्यों के साथ कर सकते हैं।

सिंह :- आपकी मानसिक और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। अपनी जीवन शैली में परिवर्तन जरूर करें आपको आगे जाकर लाभ होगा। दूसरों के कार्यों में बिल्कुल भी हस्तक्षेप ना करें।

कन्या :- आपके खानदानी व्यवसाय में कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से उसको सुलझा लेंगे। अपने कार्यों को करने के लिए जिद्द ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

तुला :- परिवार के किसी सदस्य के बीमार होने की वजह से आपको कई कार्यों को निरस्त करना पड़ सकता है। संतान सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक :- बेरोजगार के लिए समय अच्छा आ रहा है, रोजगार के नए माध्यम सृजित हो सकते हैं। जीवन साथी के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपने व्यवसाय को आगे ले जाने का विचार कर सकते हैं।

धनु :- कोर्ट कचहरी के कार्यों में विजय प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने सहयोगियों या मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे बनेगें।

मकर :- आप अपने कार्यों को लेकर सजग होकर कार्य करें लोग आपके काम को बिगाड़ने में लगे हुए हैं। परिवार के लोगों के लिए कोई अच्छा कार्य या आवश्यकता पूरी करने की कोशिश करेंगे।

कुम्भ :- सर्दी जुकाम के बढ़ने से आपको समस्या हो सकती है। पारिवारिक क्लेश को लेकर आपको परेशानी हो सकती है, जिसके कारण मानसिक अशांति रह सकती है।

मीन :- बेकार की बातों को लेकर गुस्सा बढ़ेगा और आप अपना व्यवहार ख़राब कर लेंगे। आपका भाग्य अब आगे अच्छे परिणाम देगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129