जयपुर में होगा भाजपा महिला मोर्चा का थालीनाद कार्यक्रम, महापौर सुशीला कंवर को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

आरएनई, बीकानेर। भाजपा चुनावी साल को देखते हुए वर्तमान कांग्रेस सरकार के विरुद्ध खासा आक्रामक नजर आ रही है। प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आगामी 5 जुलाई को जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी विजया रहाटकर ने बैठक ली एवं महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। आज जयपुर में आयोजित महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान भाजपा सह प्रभारी विजया राहटकर के सानिध्य में पूरे राजस्थान से 13 महिला जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां दी गई।

बीकानेर महापौर सुशीला कंवर को बीकानेर संभाग प्रभारी बनाया गया है। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई इस बैठक में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंधड़ा, सांसद दिया कुमारी तथा राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर ने बीकानेर महापौर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। इस कार्यक्रम में पूरे राजस्थान से 50000 महिलाएं कांग्रेस सरकार के खिलाफ थाली बजाकर सोई हुई सरकार को जगाने का कार्य करेंगी। राजस्थान की प्रत्येक विधानसभा से महिलाएं भाजपा के इस महाप्रदर्शन में शामिल होगी। प्रदेश में महिला कार्यकर्ताओं का यह अपने आप में अनूठा पहला प्रदर्शन होगा।


बीकानेर महापौर के नेतृत्व में बीकानेर संभाग के 4 जिलों से महिलाएं इस थालीनाद कार्यक्रम में शामिल होगी। बैठक के बाद सभी 13 जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए प्रस्थान किया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव डॉ.अलका गुर्जर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा, महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, प्रदेश भाजपा महामंत्री एंव सांसद दीया कुमारी, सांसद जसकौर मीणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता मेघवाल, विधायक अनिता भदेल, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष  अनुराधा माहेश्वरी और जिला प्रमुख रमा चोपड़ा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129