प्रधानमंत्री मोदी का बीकानेर दौरा 8 को: जोशी-राठौड़ कल तैयारी मीटिंग लेंगे, भाजपा ने मोर्चावार जिम्मेदारियां सौंपी

आरएनई ,बीकानेर। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी  है। मोदी 8 जुलाई को बीकानेर में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी लिहाज से आज भाजपा संभाग कार्यालय में  जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में मोर्चा अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली आम सभा को लेकर मोर्चा अध्यक्षों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

जोशी, राठौड़ कल मीटिंग लेंगे : 

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कल शगुन पैलेस में 11 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बीकानेर में संभाग स्तरीय बैठक लेंगे। बैठक में बीकानेर संभाग के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जनप्रतिनिधि, पार्षद व भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। आज की बैठक में शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, आनंद सिंह भाटी, कौशल शर्मा, मनीष सोनी, श्याम सुन्दर चौधरी, ओम प्रकाश मीणा, सुमन छाजेड़, राजाराम विश्नोई, सोहन चांवरिया, उस्मान गनी, राजाराम सीगड़, वेद व्यास उपस्थित रहे।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129