मोदी की सभा के लिए राठौड-जोशी ने लक्ष्मीनाथ मंदिर में धोक लगाई, कार्यकर्ताओं से कहा-जुट जाओ

8 जुलाई को अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने आए प्रधानमंत्री मोदी की सभा नौरंगदेसर में होगी

आरएनई, बीकानेर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आठ जुलाई को राजस्थान के बीकानेर आएंगे। यहां होने वाली उनकी सभा को सफल बनाने के लिए राजस्थान की भाजपा जी-जान से जुट गई है। भाजपा के हाल ही बने प्रदेशाध्यक्ष सांसद सी.पी.जोशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण बागड़ी जहां रविवार देर रात तैयारियों का जायजा लेने बीकानेर पहुंच गए वहीं सोमवार सुबह नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भी यहां पहुंचे। देर रात से अलसुबह तक कार्यकर्ताओं से मिल-मिलाप और स्वागत सत्कार के बाद संभागीय मीटिंग में भाग लेने से पहले दोनों नेता बीकानेर में नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर धोक लगाने पहुंचे।

भाजपा पुराना शहर मंडल की ओर से रखे गए दर्शन कार्यक्रम में दौरान मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य के साथ कार्यकर्ताओं ने नेताओ की अगवानी की। जोशी-राठौड़ ने यहां धोक लगाकर गुरू पूर्णिमा की बधाई दी। मोदी की सभा की सफलता के साथ 2023 में राजस्थान और 2024 में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने की कामना की। कार्यकर्ताओं को भी जुट जाने का आह्वान किया।

इससे पहले देर रात सर्किट हाउस पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी के स्वागत में कार्यकर्ता उमड़े। शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य के साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, अविनाश जोशी, महामंत्री मोहन सुराणा, मनीष सोनी, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, चंपालाल गेदर, आनंदसिंह भाटी, भूपेन्द्र शर्मा, वेद व्यास सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं ने अगवानी की।

विप्र समाज संगठन के प्रतिनिधि के तौर पर भंवर पुरोहित ने जोशी-राठौड़ का स्वागत किया। मोदी सरकार के कार्यकाल में परशुराम स्मारक जैसे महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आभार जताया। सामाजिक समरसता के लिए चलाए जा रहे आंदोलन की जानकारी दी। राठौड़-जोशी दोनों ने विप्र समाज के इस काम को सराहा। इस दौरान बड़ी संख्या में विप्र प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जोशी का गहलोत सरकार पर हमला : अस्मत लुटी महिलाओं को रिश्वत में फिर अस्मत देनी पड़ रही
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने राजस्थान की अशोक गहलोत को भ्रष्ट, कमजोर और नकारा बताया। कहा, गौरवशाली इतिहास वाले राजस्थान में बच्चों और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है। रक्षक ही भक्षक बने हैं। अस्मतन लुटने के बाद इंसाफ मानने जाती महिलाओं को रिश्वत मे अस्मत देनी पड़ रही है। ऐसा तब होता है जब सरकार कमजोर हो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129