खरीफ की फसल के लिए तीन समूह में चलेगा पानी, आयुक्त ने किया चक्रीय कार्यक्रम जारी

आरएनई,बीकानेर। खरीफ की फसल के लिए इंदिरा गांधी नहर परियोजना की नहरों में तीन समूह में पानी चलाया जाएगा। सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त ने चक्रीय कार्यक्रम जारी किया है। खरीफ फसल 2023 के दौरान 4 जुलाई शाम 6 बजे से 30 जुलाई सुबह 6 बजे तक नहरों को तीन में से एक समूह में चलाए जाने के लिए अनिवार्य आवश्यकता समूह का विवरण और चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है।

सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त डॉ नीरज के पवन की ओर से जारी आदेशानुसार 4 जुलाई शाम 6 बजे से 13 जुलाई सुबह 6 बजे तक ग्रुप का वरीयता समूह क,आ, ग रहेगा। 13 जुलाई सुबह 6 बजे से 21 जुलाई सायं 6 बजे तक ग्रुप का वरियता समूह ख, ग, क रहेगा। इसी प्रकार 21 जुलाई शाम 6 बजे से 30 जुलाई सुबह 6 बजे तक ग्रुप का वरियता समूह ग, क तथा ख रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129