आज का पंचांग एवं राशिफल

आरएनई, बीकानेर।

आज का पंचांग

दिनांक :- 12/07/2023

सम्वत् :- 2080

मास :- मास श्रावण कृष्ण।

तिथि :- दशमी शाम 05:59 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी।

वार :- बुधवार।

नक्षत्र :- भरणी नक्षत्र रात्रि 07:43 बजे तक, तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र।

योग :-धृति योग दिन में 09:40 बजे तक, तत्पश्चात शूल योग।

करण :-वणिज करण प्रातः में 05:57 बजे तक, तत्पश्चात विष्टि करण।

सूर्योदय :- प्रातः 05:48 बजे

सूर्यास्त :- शाम 07:36 बजे

(पंचांग की गणना व सूर्योदय और सूर्यास्त बीकानेर शहर के अक्षांश और रेखांश के मान पर दी गई है)

दिन का चौघड़िया :

लाभ: 05:52 AM – 07:35 AM

अमृत: 07:34 AM – 09:17 AM

काल: 09:17 AM – 10:59 AM

शुभ:  10:59 AM -12:42 PM

रोग: 12:42 PM – 02:24 PM

उद्वेग: 02:24 PM – 04:07 PM

चर: 04:07 PM – 05:49 PM

लाभ: 05:49 PM – 07:31 PM

रात का चौघड़िया :

उद्वेग: 07:31 PM – 08:49 PM

शुभ:  08:49 PM – 10:07 PM

अमृत: 10:07 PM – 11:24 PM

चर: 11:24 PM – 12:42 AM (13 जुलाई, 2023)

रोग: 12:42 AM – 02:00 AM (13 जुलाई, 2023)

काल: 02:00 AM – 03:17 AM (13 जुलाई, 2023)

लाभ: 03:17 AM – 04:35 AM  (13 जुलाई, 2023)

उद्वेग: 04:35 AM – 05:52 AM  (13 जुलाई, 2023)

राशिफल

मेष :- घर को आप अपने व्यबहार से खुशहाल रा सकते है। आपकी खोयी हुई वस्तु आपको मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा आपका परिणाम बहुत अच्छा होगा। कार्य क्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलेगा।

वृषभ :- बुरी संगत से आपको बचना चाहिए। जीवन साथी के साथ अपना व्यबहार अच्छा रखे। बेकार की बात सोच कर अपना समय ख़राब ना करें। बिना मतलब के खर्चो पर आपको नियंत्रण रखना चाहिए।

मिथुन :- आपकी दिनचर्या बहुत ही अनुशासित रहने वाली है और आपके मित्र आपका सहयोग करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी और आप समाज सेवा का कार्य करेंगे। लोग आपसे सलाह लेना पसंद करते है।

कर्क :- आपके कार्य क्षेत्र में आप बहुत सक्रिय रहने के बावजूद भी आप अपने कार्यों को पूरा नहीं कर पाएंगे। दुष्ट प्रवृति के लोग आपका नाजायज लाभ लेने की कोशिश करेंगे विशेष ध्यान रखे। मान सन्मान में कमी आ सकती है।

सिंह :- आपको अपनी मनपसंद की जगह मिल सकती है नौकरी वाली जगह पर जिससे आपका आगे का दिन बहुत अच्छा होने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी गतिविधि बढ़ने का समय दिखा रहा है।

कन्या :- या कार्य जो आप शुरू करना चाहते है उसमें अभी कठिनाई हो सकती है। दूसरों के कार्यों में टोका टोकी ना करें। व्यापार में कोई बड़ा लेनदेन करने से बच कर रहे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

तुला :- प्रभावशाली लोगों के बीच आप बहुत लोकप्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आगे केम्पस प्लेसमेंट में बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है। सभी काम वर्तमान में रुक रुक कर पूरा होंगे।

वृश्चिक :- आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके कार्यों की परियोजना को गुप्त रख कर आगे बढे और नये खोज में आप रूचि बढ़ावे जिससे आपको बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। ऑफिस में आपको जिम्मेवारी मिल सकती है।

धनु :- आपके आत्मविश्वास के कारण आप अपने व्यापार में आ रही बाधा को हटा कर उसको बड़ा बनाने का प्रयास आपको आगे लाभ देगा। आपको शुभ समाचार मिल सकते है।

मकर :- आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बना कर जो कार्य कर रहे है उसमें आगे चल कर बहुत लाभ होगा। जॉब में परिवर्तन का संयोग लग रहा है।

कुम्भ :- घर में मेहमान आ सकते है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रह सकती है। आपके बोस आपके कार्य से खुश होंगे।

मीन :- संतान के भविष्य और कॅरियर को लेकर आप थोड़े परेशानी महसूस आकर सकते है। गुस्से के कारण आप अपना कार्य होते होते बिगाड़ लेंगे आपका स्वास्थ्य भी ख़राब रह सकता है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129